Skip to main content

अखिल भारतीय कुशवाह महासभा राष्ट्रीय एवं प्रदेश बैठक भोपाल में धार जिले के चार पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया।

 अखिल भारतीय कुशवाह महासभा राष्ट्रीय एवं प्रदेश बैठक भोपाल में धार जिले के चार पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया।                                                                                          

  विगत दिनों अखिल भारतीय कुशवाह महासभा की राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक बैठक का आयोजन भोपाल के श्री हरि मैरिज गार्डन पर राष्ट्रीय महामंत्री एवं म प्र के अध्यक्ष पूर्व कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में तथा पूर्व मंत्री एवं वर्तमान सांसद महोदय भारत सिंह कुशवाह ग्वालियर के मुख्य आतिथ्य में तथा महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती राधा कुशवाह इन्दौर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी के सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ओंकारेश्वर धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ मुरलीधर कुशवाह सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के विशेष आतिथ्य में किया गया ।मालवा क्षेत्र से सा वि समिति के महामंत्री रामभरोसे वर्मा, उपाध्यक्ष पावन कुशवाह, निःशुल्क सामुहिक विवाह के कोषाध्यक्ष सतीश चौहान, कुशवाह समाज धार के अध्यक्ष ओमप्रकाश बड़गूजर ने भागीदारी की जिसमें विभिन्न प्रांतों के पदाधिकारियों,म प्र के जिला अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के सदस्यों की बड़ी संख्या में गरिमा मय उपस्थिति रही। सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने हेतु प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की गई। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में समाज को संगठित कर अधिक से अधिक सदस्यों को शामिल करने पर जोर दिया गया। साधारण सदस्य से दोसो पचास एवं अजीवन सदस्य से एक हजार का शुल्क रखा गया। ग्वालियर के नरेश कुशवाह को युवा महासभा म प्र की कमान सौंपी गई।धार जिले के पूर्व अध्यक्ष रामभरोसे वर्मा कुशवाह को पदोन्नति देते हुए प्रतीय उपाध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया, पूर्व युवा महासभा जिलाध्यक्ष पवन कुशवाह को पदोन्नति देते हुए कुशवाह महासभा जिलाध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया। सतीश चौहान को युवा महासभा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया, कर्मचारी प्रकोष्ठ धार जिले के जिलाध्यक्ष का दायित्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह कुशवाह ने ओमप्रकाश बड़गूजर को प्रभार सौंपा। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज के चहुंमुखी विकास पर विचार व्यक्त किये। मुख्य अतिथि सांसद महोदय माननीय भारत सिंह कुशवाह ने आह्वान किया कि हमें मिलजुल कर आगे बढ़ना है, आनेवाले समय में महिलाओं को शानदार अवसर मिलने वाले हैं इसलिए समाज की महिलाओं को प्रशिक्षित करें उनका सशक्ति करण करें।आनेवाली जनगणना में जाति के कालम में सभी कुशवाह ही लिखावे तथा भाषा में मातृभाषा के साथ संस्कृत भी अवश्य लिखावे। इन्दौर से राकेश कुशवाह,राजेश परांजिया, सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही। खंडवा ओंकारेश्वर धर्मशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष राजाराम कुशवाह को खंडवा जिला महासभा का दायित्व सौंपा गया।संचालन प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह कुशवाह वकील साहब ने किया। आभार महिला महासभा श्रीमती कुसुम कुशवाह जिला गुना ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...