सादलपुर प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन
सदलपुर प्रीमियर लीग में कल 10 टीमों ने भाग लिया था जिसमें से सभी टीम ने चार-चार मैच खेल कर फाइनल में पहुंची केसुर की
Ycc और सादलपुर की बोड़वाड़ा 11 के बीच मुकाबला हुआ जिसमें केसुर ycc विजेता रही और बोधवाड़ा 11 उपविजेता रही।
विजेता टीम ycc टीम के कप्तान गोलू वर्मा को प्रथम पुरस्कार की राशि 21000 रुपए ओर ट्राफी स्वर्गीय सुनील जी जैन और स्वर्गीय विनोद जी जैन की स्मृति में चनोदिया परिवार सादलपुर की ओर से मनीष कुमार जैन और शुभम जैन के हाथों से दिया गया।
उपविजेता टीम के कप्तान अंकित सोलंकी को द्वितीय पुरस्कार बोधवाड़ा 11 को 11000 रुपए ओर ट्राफी ग्राम पंचायत सादलपुर की ओर से विवेक वर्मा सतीश चौहान के हाथों से दिया गया दिया गया । इस टूर्नामेंट में सादलपुर के पुराने क्रिकेट खिलाड़ियों का भी सभी का सम्मान किया गया।
इस दौरान नगर के वरिष्ठ जन राम भरोसे जी वर्मा, भोम सिंह जी पटवारी, नौशाद मेव , महेंद्र वर्मा, राधेश्याम कुशवाह उप सरपंच प्रतिनिधि लाखन सिंह चौहान पूर्व सरपंच गजेंद्र सोनगरा गुलाब कुशवाह भी फाइनल मैच में बुलाया गया और उनका भी सम्मान किया गया ।
फाइनल मैच में दोनों अंपायर नागदा से बुलाए गए थे और क्षेत्र के प्रसिद्ध कॉमेंटेटर भी पांडे सर को नागदा से बुलाया गया था हर मैच में कमेंट्री करने वाले हैं आदित्य पांचाल का भी सम्मान किया टूर्नामेंट संयोजक सतीश चौहान राजेश बैरागी संतोष कुशवाह ने सभी को सफल टूर्नामेंट आयोजन के लिए बधाई दी और आभार माना






Comments
Post a Comment