सादलपुर की मेधावी लाडलियों ने क्षत्रिय कुशवाह समाज को गौरवान्वित किया समाज ने बधाई दी।
विगत दिनों एम पी बोर्ड कक्षा बारहवीं एवं दसवीं का रिजल्ट घोषित किया गया जिसमें सादलपुर एकेडेमी में अध्ययन रत कु अंशिका राजेश मंजूरियां कुशवाह ने सर्वाधिक 96.8%अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश की प्राविण्य सूची में आठवां स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया। वहीं न्यू मालवा एकेडमी सादलपुर में अध्ययन रत कक्षा दसवीं में
कु. भूमिका मोहन सिंह कुशवाह 92.8%
सर्वाधिक अंक 92.8% अंक हांसिल करते हुए वर्मा कुशवाह परिवार की लाड़ली कु भूमिका मोहन सिंह वर्मा कुशवाह ने तथा हा से में मौलिक प्रदीप कुशवाह ने 81%अंक प्राप्त कर क्षत्रिय कुशवाह समाज को गौरवान्वित करने पर अखिल भारतीय कुशवाह महासभा म प्र के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं सा वि समिति के महामंत्री रामभरोसे वर्मा कुशवाह,सा वि समिति के सह कोषाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा, सादलपुर कुशवाह समाज के सेक्रेटरी आशाराम चौहान,सा वि समिति के पूर्व अध्यक्ष सुभाष पटेल, भोमसिंह पटवारी, उदयसिंह वर्मा सहित सादलपुर एकेडमी के डायरेक्टर राजेश पाटीदार, प्राचार्य श्रीमती सीमा पाटीदार,न्यू मालव एकेडमी के डायरेक्टर राकेश प्रजापत ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्वल भविष्य की कामना की।



Comments
Post a Comment