बदनोरा परिवार सादलपुर की अनुकरणीय पहल। इतिहास रच दिया
सादलपुर /हाल ही में नगर के क्षत्रिय कुशवाह समाज के शिवनारायण बदनोरा ने अपनी लाड़ली का विवाह संस्कार बेटे जेसा कर के इतिहास रच दिया। रात्रि में सौ कां मोहिनी को महारानी लक्ष्मीबाई जैसी वेश भूषा में दूल्हे के रूप में घोड़ी पर सवार किया प्रमुख मार्गों से बनोला निकाला गया बड़ी संख्या में नागरिकों एवं मातृ शक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही।देर रात तक नाचते थिरकते युवक युवतियों का उत्साह देखते ही बनता था। सादलपुर में पहली बार किसी लाड़ली को इस तरह की वेशभूषा में बनोला निकाला गया।वधू के माता-पिता ने बचपन से ही वधू मोहिनी को पुत्र जैसा पाला है।चल समारोह में रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जिला धार, रतनलाल बदनोरा,विजय सोनगरा, अर्जुन सोनगरा, नौशाद मेव, लालसिंह पटेल, विष्णु पटेल, रघुनंदन कुशवाह, प्रकाश चन्द्र बदनोरा, लक्ष्मण सिंह सिसौदिया, शिवनारायण जाट, राधेश्याम चौहान, हरिसिंह मिर्ची वाले, रामसिंह कुशवाह सर, गजराज कुशवाह,धीरेन्द्र वर्मा, सहित बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने अनोखी पहल पर प्रसन्नता जताई।बारात दिग्ठान से पधारी वर विष्णु कुशवाह की शालीनता की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।वधु की माताजी श्रीमती प्रेमलता कुशवाह शिक्षिका ने पधारे सभी स्वजनों के प्रति सादर आभार व्यक्त किया।


Comments
Post a Comment