शुभम गार्डन घाटा बिल्लौद में शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर बारह ज्योतिर्लिंगों का मार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया।भारत माता , गोमाता की सेवा करो ।
शुभम गार्डन घाटा बिल्लौद में शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर बारह ज्योतिर्लिंगों का मार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया।भारत माता , गोमाता की सेवा करो ।
परम पूज्या सुश्री सुधा जी शर्मा उज्जैन के पावन सानिध्य में चौथे दिन शिवमहापुराण की संगीत मय कथा में सर्व प्रथम यज्ञाचार्य पं गोविन्द शर्मा ने विधि-विधान से पूजा अर्चना यजमान सादूदिया परिवार के मुखिया अन्तर सिंह ठाकुर व परिजनों ने की ।
बारह ज्योतिर्लिंगों सोमनाथ , मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर , काशी-विश्वनाथ,ममलेश्वर, भीमाशंकर, रामेश्वरम, ये नागेश्वर , केदारनाथ,त्रयंम्बकेश्वर, घुष्मेश्वर, बेद्धनाथ ,का मार्मिक चित्रण किया गया। भोलेनाथ का आह्वान करने पर भेले के वेश में मोहनसिंह ठाकुर एवं पार्वती जी की भूमिका में ललिता ने भक्तों के बीच में आनंद कर दिया।बीच बीच में भाव भक्ति रस से सराबोर भजनों पर पांडाल झूम उठा।इस अवसर पर सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र के पदाधिकारियों रामभरोसे वर्मा, भेरूसिंह बड़गूजर, रामेश्वर बड़गूजर , सचिन मण्डवाल व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक का स्वागत गर्म जोशी के साथ किया गया।
अन्तरसिंह, बलवंत सिंह, लालसिंह, मोहनसिंह , राकेश,सुदान सिंह,संदीप, कुलदीप सिंह, चेतन सिंह,आदर्श,सादुदिया ठाकुर,जगदीश दायमा, गणेश दायमा, मदनलाल दायमा, संतोष दायमा, उदयसिंह वर्मा, जगदीश सोनगरा,हुकमसिंह कुशवाह,गजराज कुशवाह, यशवंत सिंह,हेमसिंह चौहान,बंसीलाल सोनगरा, रश्मि राज वकील साहब,सहित बड़ी संख्या में नागरिकों एवं मातृ शक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही ।इस अवसर पर कथावाचक शर्मा ने कहा कि गोमाता एवं भारत माता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जिला धार ने योग का संदेश दिया। यजमान गणों ने सपत्नीक महाआरती की महा प्रसाद वितरित किया गया । संदीप ठाकुर ने आभार व्यक्त किया
।




Comments
Post a Comment