घाटाबिल्लौद में सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न।
नगर के शुभम् गार्डन में सुश्री सुधा शर्मा उज्जैन के पावन सानिध्य में संगीत मय श्री शिवमहापुराण कथा यजमान सादूदिया परिवार के अन्तरसिंह ठाकुर, बलवंतसिंह, लालसिंह, मोहनसिंह, राकेश,सोदान सिंह,विजय,संदीप ठाकुर सादूदिया , दायमा परिवार के जगदीश,गणेश, मदनलाल, संतोष दायमा।ने यज्ञ में आहूतियां दी। यज्ञाचार्य पं गोविन्द शर्मा खरमपुर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति सम्पन्न करवाई।व्यास पीठ से कथा वाचक शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि हमें साफ सफाई पर ध्यान देना चाहिए तथा अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर उनकी देख भाल करे इसी में सबका भला है।
बड़ी संख्या में नगर एवं बहर गांवों के मेहमानों सहित मातृ शक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही। कथा के समापन पर सुश्री सुधा जी शर्मा,को वस्त्र व भेंट देकर सम्मानित किया गया। कथा वाचक के पिता गोविंद शर्मा,माता जी एवं नानी जी का सम्मान किया गया संगीत कारों को भेंट देकर सम्मानित किया गया।पौथी की बिदाई समारोह पूर्वक कर शोभा यात्रा निकाली गई।इस अवसर पर पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा ने योग का संदेश देते हुए आभार व्यक्त किया।



Comments
Post a Comment