दिग्ठान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया वर्मा ने लोक गीत की प्रस्तुति देते हुए समां बांधा ।
दिग्ठान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया वर्मा ने लोक गीत की प्रस्तुति देते हुए समां बांधा ।
नगर की क्षत्रिय कुशवाह समाज धर्मशाला में सात दिवसीय संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा परम पूज्य भागवताचार्य पंडित सुनील जी उपाध्याय गवली पलासिया तहसील महू के पावन सानिध्य में ।श्रीमद्भाग्वत कथा के चतुर्थ दिवस कथा प्रसंगानुसार श्री कृष्ण भगवान का प्राकट्य हुआ जिसकी अभिनयात्मक प्रस्तुति रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जिला धार के द्वारा प्रस्तुत की गई।
वासूदेव बने रीतेश कुशवाह नन्हे से कान्हा को लेकर जब कथा पांडाल में पहुंचे पूरा पांडाल नन्द घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की,हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की की गूंज चारों ओर गुंजायमान हो उठी ।यजमान मोहनलाल कुशवाह ने नंन्दबाबा की भूमिका निभाई।पूरा पांडाल झूम उठा पूष्प वर्षा होने लगी।इस अवसर पर वर्मा ने बधाई लोक गीत की प्रस्तुति देते हुए नशा मुक्ति एवं योग का संदेश दिया।विधि विधान से पं हर्ष शर्मा ने पूजन करवाया ।
व्यास पीठ पर विराजमान पं उपाध्याय ने समुंद्र मंथन,कच्छप अवतार रामावतार सहित भगवान विष्णु जी के कृष्णावतार के मार्मिक प्रसंग सुनाते हुए। सुमधुर भक्ति रस से सराबोर भजनों की प्रस्तुति पर श्रृद्धालु झूम उठे ।
सायं काल कथा विश्राम कर यजमान मोहनलाल,केलाश चन्द्र, दिलीप सिंह कुशवाह ने तथा उपस्थित भक्तों ने आरती उतारी । माखन मिश्री,कदलीफल का प्रसाद वितरित किया गया।बाहर गांवों से पधारे गब्बूलाल वर्मा, मोतीलाल बोरदिया मोहनलाल खिलावदिया,बलराम कुशवाह बेटमा,सियानंद सोनगरा, रामस्वरूप वर्मा, दिलीप कुशवाह, राजेश वर्मा, राहुल कुशवाह, धर्मेन्द्र कुशवाह, नरेंद्र मण्डलोई,नीलेश कुशवाह,मुकेश कुशवाह, रामप्रसाद कुशवाह,लालसिंह ठाकुर, नन्दलाल कुशवाह सहित नगर व आसपास के ग्रामों के श्रृद्धालुओं एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही। संगीत मनदीप दास वैष्णव, विनोद, सचिन शर्मा, ईशान,रिक्की शर्मा ने दिया।आयोजक सादूदिया परिवार के देवचन्द सादुदिया ने आभार व्यक्त किया





Comments
Post a Comment