*थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव रुस्तम जी अवार्ड से होंगे सम्मानित:उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए मिला सम्मान, 50 हजार की राशि और प्रशस्ति पत्र मिलेगा*
*थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव रुस्तम जी अवार्ड से होंगे सम्मानित:उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए मिला सम्मान, 50 हजार की राशि और प्रशस्ति पत्र मिलेगा*
धार जिले से पुलिस थाना कुक्षी के थाना प्रभारी राजेश यादव को रुस्तम अवार्ड को चयनित किया गया है
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को केएफ रुस्तम जी पुरस्कार की घोषणा की है।
इसमें थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव को केएफ रुस्तम जी पुरस्कार-2024 के लिए चयन किया गया है।
उन्हें पुलिस मुख्यालय द्वारा घोषित सम्मान के तहत 50 हजार रुपए नकद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।
मध्यप्रदेश पुलिस का रुस्तम जी पुरस्कार उत्कृष्ट और अनुकरणीय पुलिस सेवा, प्रभावी नेतृत्व, नवाचार, कर्तव्यनिष्ठा व पुलिसिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है।
थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव अपने उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल, अनुशासित कार्यशैली, अपराध नियंत्रण में प्रभावी भूमिका, कानून-व्यवस्था संधारण और जनोन्मुखी पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं।
उन्होंने अपने सेवाकाल में अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। पुलिस विभाग की कार्यक्षमता को सुदृढ़ बनाने में योगदान दिया है।
थाना प्रभारी राजेश यादव का यह चयन न केवल उनकी उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान है। बल्कि सम्पूर्णा कुक्षी पुलिस परिवार के लिए भी गर्व, प्रेरणा और सम्मान का विषय है।
उनकी यह उपलब्धि पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित करेगी।


Comments
Post a Comment