सादलपुर में सात दिवसीय संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
केसूर रोड़ स्थित गुरू कृपा वस्त्रालय पर सात दिवसीय संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा परम पूज्य भागवताचार्य प्रभाकर जी व्यास कड़ोद कला के सानिध्य में चल रही है,। जहां यज्ञाचार्य पं वासूदेव व्यास खिलेड़ी वाले, एवं पं आनन्द शर्मा महिदपुर ने विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई।यजमान नरेन्द्र सोलंकी, लालचंद सोलंकी, विष्णु सोलंकी ने सपत्नीक पूजन किया। रात्रि में आदर्श रामायण एवं सांस्कृतिक मण्डल सादलपुर के लोक कलाकार एवं पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा , सुभाष जाट,संजय राठौर,संदीप चौहान, लोकेन्द्रसिंह चौहान,व साथियों ने सुन्दर काण्ड पाठ की शानदार प्रस्तुति दी बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने खूब आनंद लिया।
इस अवसर पर कु कंगना एवं कु विधि ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देते हुए समां बांध दिया पांडल झूम उठा।देर रात तक भक्ति रस बरसता रहा।पंचम दिवस की कथा में द्वापरयुग के प्रसंगों के साथ मथुरा के क्रूर राजा कंस के अत्याचारों से जब जनता त्रस्त हो गई तब भगवान विष्णु ने अवतार लिया श्री कृष्ण जी के प्राकट्य होने पर जब वासुदेव की भूमिका निभाते यजमान नरेन्द्र सोलंकी नन्हें से कान्हा को लेकर पांडाल में पहुंचे पहुंचे तो पूरा पांडाल झूम उठा ढोल नगाड़े बजने लगे रंग गुलाल पूष्प वर्षा होने लगी नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की , गोपाल म्हारो पालणियां झूले रे माता यशोदा ओर नंदबाबा ने हजारों गायों का दान दिया।
कथा के अगले दौर में भगवान श्री कृष्ण ने पूतना वध किया यमला अर्जुन का उद्धार किया व्यास पीठ से कथा वाचक पं व्यास ने बताया कि आरती क्यों उतारी जाती है आरती उतार ने से बुरी नजर का प्रभाव नष्ट हो जाता है।यजमान गणों ने मंगल आरती उतारी। माखन मिश्री का महाप्रसाद वितरण किया गया।श्री कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी कु विधि, कंगना व साथियों ने की।भजनों की संगत पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जिला धार रामभरोसे वर्मा एवं संगीत कार भंवरलाल बारोट दसई, ने की संगीत कृष्णा राव, एवं अमन सिसौदिया सादलपुर ने दिया।व्यवस्थापक सचिन सोलंकी ने आभार व्यक्त किया।




Comments
Post a Comment