ग्राम बलेड़ी जिला उज्जैन के समाज सेवी स्व श्री बग्दीराम जी बडोदिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ग्राम बलेड़ी जिला उज्जैन के समाज सेवी स्व श्री बग्दीराम जी बडोदिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्व बड़ोदिया की पूण्य स्मृति में राजतिलक संस्कार के अवसर पर गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कुशवाह महासभा प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के महामंत्री रामभरोसे वर्मा ने श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए स्व बग्दीराम जी बड़ोदिया की सहजता पर प्रकाश डाला।धार बड़वानी खरगोन के जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र कुशवाह मनावर ने उनके सेवा भावी स्वभाव के बारे में जानकारी देते हुए माता पिता की सेवा करने का संदेश दिया।
संचालन करते हुए सा वि समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं वर्तमान महामंत्री मांगीलाल पंजराया ने पारिवारिक पृष्ठभूमि का परिचय दिया।सा वि समिति के संरक्षक पूर्व अध्यक्ष डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया बेटमा,सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के अध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर ने श्रृद्धासुमन अर्पित किया। दिवंगत आत्मा की पूण्य स्मृति में उनके सुपुत्र गोपाल एवं मुकेश बड़ोदिया ने क्षत्रिय कुशवाह समाज धर्मशाला में रसोई निर्माण के सहायक यंत्र पावर मिक्सर ग्राइंडर भेंट किया।
गरूड़ पुराण,गोदान, सहित पगड़ी रस्म भागवताचार्य समाज के गोरजी महाराज लोकेश भट्ट ने सम्पन्न कराया।बड़ी संख्या में समाज जन एवं मातृशक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही।




Comments
Post a Comment