Skip to main content

पितृ स्मृति को बनाया जनसेवा का संकल्प, मंडवाल परिवार की समाजहित में अनुकरणीय पहल

 पितृ स्मृति को बनाया जनसेवा का संकल्प, मंडवाल परिवार की समाजहित में अनुकरणीय पहल 

श्रद्धांजलि का अनूठा स्वरूप: पिता की स्मृति में शिक्षा, सेवा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा

राजतिलक संस्कार  कार्यक्रम में शिक्षा, सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज उत्थान के लिए विभिन्न संस्थाओं को दी सहयोग राशि

नालछा। कहा जाता है कि सच्ची श्रद्धांजलि केवल पुष्प अर्पित करने से नहीं, बल्कि समाजहित के कार्यों से होती है। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए ग्राम नालछा के वयोवृद्ध एवं सम्मानित नागरिक स्वर्गीय श्री मुकुंद मंडवाल की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्रों ने जनसेवा एवं लोक कल्याण के क्षेत्र में प्रेरणादायी योगदान देकर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

शनिवार को आयोजित राजतिलक संस्कार पगड़ी कार्यक्रम के अवसर पर स्वर्गीय श्री मुकुंद जी मंडवाल के सुपुत्र मोतीलाल मंडवाल, भोलाराम मंडवाल, रामेश्वर मंडवाल, बंशीधर मंडवाल एवं रामचंद्र मंडवाल ने अपने पिताश्री के आदर्शों और संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा, सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज उत्थान के लिए विभिन्न संस्थाओं को सहयोग राशि के रूप में दान किया।

मंडवाल परिवार द्वारा क्षत्रिय कुशवाह समाज, नालछा के लिए 205 वर्गफीट भूमि दान स्वरूप ₹51,000 की राशि का योगदान दिया गया। इसके अतिरिक्त सरस्वती शिशु मंदिर, नालछा को ₹2,551, सेवा भारती, धार को ₹2,551 तथा श्री सिद्धेश्वर महादेव भक्त मंडल, नालछा को त्रिवेणी (बरगद, पीपल एवं नीम) रोपण एवं ट्री गार्ड हेतु ₹1,101 की सहयोग राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजजनों एवं ग्रामवासियों ने मंडवाल परिवार के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री मुकुंद मंडवाल जी द्वारा दिए गए संस्कार आज भी उनके परिवार के माध्यम से जीवंत हैं और समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान कर रहे हैं। परिवार का यह सेवा भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

 धार बड़वानी खरगोन के जिला अध्यक्ष रमेश   कुशवाह ने कहा कि पितृ स्मृति को सेवा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज कल्याण से जोड़ने का यह प्रयास स्वर्गीय श्री मुकुंद जी मंडवाल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। साथ ही यह समाज को यह संदेश भी देता है कि अपने पूर्वजों की स्मृति को जनहित और लोककल्याण के कार्यों के माध्यम से चिरस्थायी बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में समाज के वरिष्ठ राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित  रामभरोसे वर्मा सादलपुर, रमेश   कुशवाह मनावर कुशवाह समाज नालछा के पूर्व अध्यक्ष कैलाशचंद्र वर्मा, वर्तमान अध्यक्ष  कालूसिंह बडगूजर, सचिव  रामेश्वर बडगूजर सहित सभी उपस्थितजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समाज के वरिष्ठजनों का परिचय स्वर्गीय श्री मुकंद जी मंडवाल के सुपोत्र सोनू मंडवाल ने करवाया। एवं आभार जताया।

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...