योग गुरु विक्रम डूडी ने भस्त्रिका प्राणायाम का विश्व रिकार्ड बनाकर ग्रिनिज बुक मे दर्ज करने का दावा पेश किया।
योग गुरु विक्रम डूडी ने भस्त्रिका प्राणायाम का विश्व रिकार्ड बनाकर ग्रिनिज बुक मे दर्ज करने का दावा पेश किया।
पतंजलि योगपीठ जिला धार के तत्वावधान में 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ऐतिहासिक आयोजन मां वाग्देवी के सानिध्य में भोजशाला परिसर में योग करते हुए भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी एवं युवा भारत सह राज्य प्रभारी योग गुरु विक्रम डूडी ने भस्त्रिका प्राणायाम में गोल्डन बुक में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार एक घंटे में 5456बार को पीछे छोड़ते हुए एक घंटे में 10500 स्ट्रोक लगातार लगाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित कर ग्रिनिज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने का दावा पेश किया।
डूडी की स्वर्णिम सफलता पर पतंजलि योग पीठ जिला धार के पदाधिकारियों रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जिला धार, सुनील धौरा युवा भारत जिला प्रभारी, श्रीमती संगीता पांडर महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जिला धार, महेश आर्य पतंजलि योग समिति सह जिला प्रभारी, प्रमोद पाटिल युवा भारत सह जिला प्रभारी,पंकज जैन, नन्द किशोर उपाध्याय कार्यालय प्रभारी, गोपाल शर्मा, कमलेश जैन पतंजलि योग समिति सरदारपुर तहसील प्रभारी, रतनलाल पाटीदार सरदार सेना प्रदेशाध्यक्ष, डॉ रंजना राठौर, श्रीमती राधा मालवीय,कैलाश चंद्र वर्मा, तुलसीराम वर्मा नालछा, चन्द्र शेखर वर्मा
सहित बड़ी संख्या में योग साधकों ने योगासन प्राणायाम करने के साथ विक्रम डूडी का गर्म जोशी के साथ हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अंग वस्त्र, माल्यार्पण कर स्वागत किया।
पतंजलि योगपीठ जिला धार के द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।सर्व प्रथम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर डूडी ने मां वाग्देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सफलता का संदेश पाकर युवा भारत राज्य प्रभारी पेमाराम पूनिया, भारत स्वाभिमान राज्य प्रभारी राजेंद्र आर्य, पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी कृष्ण योगेन्द्र रघुवंशी , सुखलाल रणदा किसान विकास समिति जिला प्रभारी जिला धार, लाखनसिंह आर्य, ,पर्यावरण विद अमृत लाल पाटीदार ने बधाई संदेश भेज कर शुभकामनाएं दी।
योग दिवस का आयोजन प्रथम बार भोज शाला में किया जाकर एतिहासिक बन गया। योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कमलेश जैन राजगढ़, संगीता पाडर, एवं रामभरोसे वर्मा, सुनील धौरा ने प्रोटोकॉल अनुसार करवाया। पतंजलि योगपीठ की ओर से विक्रम डूडी ने आने वाले समय में अन्य विधा में ओर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के संकल्प के साथ आभार व्यक्त किया।यह जानकारी धार जिला मिडिया प्रभारी मिलिंद पांडर ने दी।





Comments
Post a Comment