योग दिवस पर पतंजलि योगपीठ जिला धार द्वारा मां वाग्देवी के सानिध्य में भस्त्रिका प्राणायाम का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जावेगा ।
योग दिवस पर पतंजलि योगपीठ जिला धार द्वारा मां वाग्देवी के सानिध्य में भस्त्रिका प्राणायाम का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जावेगा ।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह मां वाग्देवी मंदिर भोजशाला परिसर में पतंजलि योगपीठ जिला धार के तत्वावधान में भोजशाला समिति धार के सहयोग से समारोह पूर्वक मनाया जावेगा साथ ही भस्त्रिका प्राणायाम का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाकर ग्रिनिज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। पतंजलि भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी एवं युवा भारत सह राज्य प्रभारी विक्रम डूडी की अध्यक्षता में पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा, किसान विकास समिति जिला प्रभारी सुखलाल रणदा, युवा भारत जिला प्रभारी सुनील धौरा,महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी श्रीमती संगीता पांडेर, जिला यज्ञ समिति जिला प्रभारी लाखनसिंह आर्य, पतंजलि योग समिति सह प्रभारी महेश आर्य,प्रमोद पाटिल,पंकज जैन से प्रधानमंत्री जी की भावना के अनुरूप वर्चुअल बैठक में निर्णय लिया गया।साथ ही जिले की तहसीलों में भी योग दिवस मनाया जावेगा।यह जानकारी जिला मिडिया प्रभारी मिलिंद पांडर ने दी।


Comments
Post a Comment