Skip to main content

धार में राणी सती दादी के मंगलपाठ से शुरू होगा 9 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव

 धार में राणी सती दादी के मंगलपाठ से  शुरू होगा 9 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव

खेल, भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सजेगी महफिल,

'ब्रज रसामृत' के रंग, बेटियों को मिलेगा कलारीपयट्टू युद्ध कला का प्रशिक्षण; अंतिम दिन निकलेगी भव्य शोभायात्रा,


धार। श्रीश्री 1008 महाराजा अग्रसेनजी की 5151वी जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज धार द्वारा समाज अध्यक्ष योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में   9 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत  4 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक समाज के विभिन्न मंडलो द्वारा रंगारंग एवं संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।शुक्रवार को समाज अध्यक्ष योगेश अग्रवाल,समिति के विनय अग्रवाल,मोहन अग्रवाल,अंकुश अग्रवाल,द्वारका दास अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,सतीश अग्रवाल,राजेश गुप्ता,मयंक अग्रवाल,दीपक अग्रवाल,रितेश अग्रवाल,दीपेश बिंदल,अभिषेक अग्रवाल,अंकित गोयल,विमल गर्ग,प्रणय मोदी,सौरभ अग्रवाल,पंकज अग्रवाल,सावन अग्रवाल,राहुल अग्रवाल,सुमित अग्रवाल,शैलेश गर्ग,विनय मोदी,सहित समाज ने पत्रिका का विमोचन किया।

मीडिया प्रभारी श्याम मंगल लेबड़ ने बताया 4 अक्टूबर रविवार को दादी परिवार द्वारा भव्य संगीत में राणी सती दादी का मंगलपाठ का आयोजन होगा,दौड़ प्रतियोगिता, धीमी साइकिल रेस प्रतियोगिता,तेज साइकिल रेस प्रतियोगिता,5 अक्टूबर सोमवार को अग्रसेन सोश्यल ग्रुप द्वारा अग्रसेन मेला, अग्रवाल महिला मंडल द्वारा तंबोला अग्रवाल फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा चेयर रेस,समिति द्वारा रस्सीकूद प्रतियोगिता, अग्रवाल बालिका मंडल द्वारा लड़की गेम,6 अक्टूबर मंगलवार को समिति द्वारा कलारीपयट्टू युद्ध कला शिविर  एवं आत्मरक्षा शिविर लगाया जाएगा जिसमे प्रशिक्षण सुश्री आयुषी बंसल द्वारा दिया जाएगा, अग्रोहा थिंकर्स ग्रुप जूनियर द्वारा अग्रवाल प्रीमियम लीग,आप ओर हम द्वारा पवन पुत्र सुंदरकांड मंडल अमझेरा संगीत में सुंदरकांड एवं भव्य सालासर बालाजी का दरबार लगाया जाएगा,7 अक्टूबर बुधवार को समिति द्वारा  योग शिविर एवं मैराथन, अग्रवाल महिला मंडल, अग्रोहा क्रिएटिव ग्रुप, अग्रवाल सखी समिति द्वारा लेडीज फन फेयर गुजराती जलसो,बेस्ट ड्रेसिंग प्रतियोगिता, डांडिया सजाओ प्रतियोगिता, साथ ही रात्रि में अग्रवाल बालिका मंडल द्वारा अग्रवाल ऑफ द ईयर प्रतियोगिता का आयोजन होगा,8 अक्टूबर गुरुवार को अग्रवाल क्रिएटिव थिंकर्स ग्रुप द्वारा ब्रज रसामृत रंगारंग भक्ति कार्यक्रम जिसमे कोटा के रसीक वैष्णव टीम द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जाएगी,9 अक्टूबर शुक्रवार को अग्रवाल बालिका मंडल द्वारा डांस प्रतियोगिता, अग्रवाल फ्रेंड्स ग्रुप एवं आप ओर हम समिति द्वारा कोरस बैण्ड (दिल से दिल तक) रंगारंग गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी,10 अक्टूबर शनिवार को समिति द्वारा तत्कालीन भाषण प्रतियोगिता,वाद विवाद प्रतियोगिता,अंतर्राष्ट्रीय फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

11 अक्टूबर रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती के दिन अग्रसेन चौक पर सुबह महाराजा अग्रसेन जी का महापूजन किया जाएगा इसके बाद अग्रवाल महासभा परिवार द्वारा निशुल्क भोजन प्रसादी एवं कन्या पूजन दीनदयाल रसोई योजना अंतर्गत निर्धन एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए किया जाएगा,जिसके बाद रक्तदान किया जाएगा।


अग्रसेन जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा,

महाराजा अग्रसेन जयंती के दिन शाम को महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा अग्रसेन चौक से निकाली जाएगी जिसमें पूरा अग्रवाल समाज सम्मिलित होगा इसके बाद पारितोषिक वितरण एवं सभा का आयोजन होगा।

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...