सादलपुर में रंगारंग प्रस्तुति,यज्ञ भण्डारे, विशाल शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम।
दंतोडिया पीठाधीश्वर पं सत्यनारायण जी पाठक के सानिध्य में नगर के उतरी क्षोर सादलपुर जुहावदा के मध्य केसूर रोड़ पर भमर सेठ दूध वाले,मानसिह लाईन मेन के निवास पर प्रसिद्ध कथा वाचिका सु श्री ममता पाठक के मुखारविंद से सात दिवसीय संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस द्वारकाधीश रूक्मिणी जी के विवाह की अभिनयात्मक प्रस्तुति ने समां बांध दिया।
द्वारकाधीश की कु प्रियांशी बगरोदिया ने, रूक्मिणी जी की कु योगिता बगरोदिया,सखी की कु खुशबू कुशवाह, दिव्यांशी ने भूमिका निभाई, यजमान धर्मेन्द्र बगरोदिया ने कन्यादान किया, रामभरोसे वर्मा, प्रेमनारायण सोलंकी सहित गणमान्य नागरिकों ने बारातियों की भूमिका निभाई। अनंतिम दिवस की कथा में सुदामा चरित्र का मार्मिक प्रसंग बड़ी संख्या में उपस्थित श्रृद्धालुओं एवं मातृ शक्ति को भाव विभोर कर गया।यज्ञ किया गया।
महाआरती उतारी गई। गाजे-बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। भंडारे का आयोजन किया गया। यजमान भंवर सेठ एवं बगरोदिया परिवार की ओर से जुहावदा लव वंशी धर्मशाला के लिए दस पानी की केन भेंट की गई। समापन समारोह का संचालन रामभरोसे वर्मा ने किया बगरोदिया परिवार की ओर से सामाजिक समरसता घाटा बिल्लौद खंड के भरतलाल रिंछोदिया ने आभार व्यक्त किया।




Comments
Post a Comment