सादलपुर से विशाल चुनरी यात्रा दिग्ठान वाली माता के दर पर पहुंची चुनरी ओढ़ाई।
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सादलपुर से मालवा की वैष्णो देवी दिग्ठान वाली माता के दर्शन पूजन एवं चुनरी अर्पित करने हेतु माता चौक से गाजे-बाजे के साथ अनेक वाहनों से दिग्ठान पहुंचने पर विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। आगे आगे बालिकाओं के आकर्षक गरबा नृत्य की प्रस्तुति ने यात्रा मार्ग में समां बांध दिया।नगर में जगह-जगह शीतल जल की व्यवस्था की गई थी पूष्पवर्षा के मंचों से पुष्प वर्षा की जारही थी भैया के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा था श्रृद्धा भक्ति के साथ मां को चुनरी ओढ़ाई गई।
साथ ही आसपास के लगभग दस ग्रामों की चुनरी यात्रा के आगमन से नगर की गलियों में मां के भक्तों एवं मातृशक्ति ढोल-ढमाके की गूंज से नगर में माता की भक्ति का रंग परवान चढ़ रहा था।
इस अवसर पर सादलपुर के रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जिला धार, शिवनारायण जाट, यात्रा संयोजक संजय वर्मा,शुभम कुशवाह, सरपंच प्रतिनिधि अजय डांगी, उपसरपंच प्रतिनिधि लाखनसिंह चौहान, महेन्द्र वर्मा,मुकेश सर, पर्वत बड़गूजर,विवेक वर्मा,संजय जाट, सोहनलाल प्रजापत, दायमा सहित बड़ी संख्या में नागरिकों एवं मातृ शक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही। मंदिर प्रबंधन समिति के द्वारा खिचड़ी महाप्रसाद वितरण सुबह से शाम तक चलता रहा।




Comments
Post a Comment