Skip to main content

Posts

बेटमा मैं मां अमन चमन की टेकरी पर वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

बेटमा  विश्व पर्यावरण दिवस  मनाया गया मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन संस्था द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बेटमा मैं मां अमन चमन माताजी मंदिर पर वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस! जिसमें उपस्थित संस्था से तहसील अध्यक्ष केशव जी शर्मा, तह. महासचिव हरपाल सिंह चौहान, तह. उपाध्यक्ष बलराम ख़िलावदिया, मोहन सोनी, घनश्याम सोनी, सचिन सोनी, कैलाश शास्त्री, गोपाल चौहान, चिंटू दरबार, मनोज चौहान, अमित दुबे, अनिल चर्वे, राजेश पांचाल उपस्थित थे!

देपालपुर तहसील में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो की पुष्टि हुई। 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज कटकोदा और 1 पॉजिटिव मरीज अटाहेड़ा में निकला। कटकोदा के बाद अटाहेड़ा नया कंटेन्मेंट एरिया बना। प्रशासन की चिंता बड़ी।

Breaking:- देपालपुर देपालपुर तहसील में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो की पुष्टि हुई। 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज कटकोदा और 1 पॉजिटिव मरीज अटाहेड़ा में निकला। कटकोदा के बाद अटाहेड़ा नया कंटेन्मेंट एरिया बना। प्रशासन की चिंता बड़ी। देपालपुर ,कटकोदा में कुल 8 कोरोना पॉजिटिव जिसमें से एक बुजुर्ग कि पहले ही मौत हो चुकी है प्रशासन की टीम पहुंची मौके पर एसडीएम प्रतुल सिन्हा, तहसीलदार बजरंग बहादुर, नायब तहसीलदार जितेंद्र वर्मा, एसडीओपी संजय चतुर्वेदी, गौतमपुरा थाना प्रभारी कमल चौहान  सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद पूरे गांव के सभी रास्तों को किया  बंद स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा घर घर जाकर की जा रही है स्कैनिंग कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति किन-किन लोगों के संपर्क में आए थे प्रशासन कर रहा है जांच कटकोदा में लोगों की  सेंपलिंग लीजा रही है पूरे गांव में दहशत का माहौल लोग घरों में कैद प्रशासन हाई अलर्ट पर | उधर देपालपुर, गौतमपुरा व बेटमा में व्यवसायियों को प्रातः 8:00 बजे से 5:00 शाम बजे तक की छूट दी गई है जिसके चलते  बाजारों में भारी भीड़ देखने को ...

बेटमा 60 पेटी अवैध शराब का आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव मचा हड़कंप सात पुलिसकर्मियों को किया क्वॉरेंटाइन एवं पूरे थाने को किया सैनिटाइज

बेटमा बेटमा थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले 60 पेटी अवैध शराब जप्त की गई थी जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर महू जेल भेजा गया था  जहां पर महू जेल के द्वारा आरोपियों की जांच की गई थी जिसमें से एक आरोपी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर बेटमा थाने में हड़कंप मच गया स्वास्थ्य विभाग इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से एक टीम बेटमा थाना पहुंची जिनके द्वारा सात पुलिसकर्मियों की सेंपलिंग ली गई उसी के साथ बेटमा थाना को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया  साथ ही  सात पुलिसकर्मियों को बेटमा के बियानी गार्डन में 14 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन किया गया।

शराब तस्करों के खिलाफ बेटमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 60 पेटी देसी शराब सहित वाहन जप्त दो आरोपी गिरफ्तार

बेटमा शराब तस्करों के खिलाफ बेटमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 60 पेटी देसी शराब सहित वाहन जप्त दो आरोपी गिरफ्तार बेटमा पुलिस को  मुखबिर से सूचना मिली थी कि धार से तस्करी के लिए सांवेर शराब लेजाई जा रही है |  इसी के चलते  बेटमा पुलिस ने  बालाजी चौराहे पर एक लोडिंग वाहन  MP 19 GA 3254 को रोका जिस पर ऑन ड्यूटी पास लगा हुआ था गाड़ी की जांच की गई तो गाड़ी में ऊपर भूसा व कंडे भरे हुए थे तथा नीचे 60 पेटी देसी शराब कीमत ₹256000 है भरी  मिली जिसके चलते  वाहन को जप्त कर  2 आरोपियों को गिरफ्तार कर  थाने ले जाया गया | आरोपी राहुल पिता भगवान सिंह राजपूत निवासी बनेड़िया सादलपुर जिला धार , गणेश पिता छोटेलाल जाति बलाई निवासी सागौर जिला धार को गिरफ्तार कर 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया इस कार्यवाही में मुख्य रूप से एस आई वीरेंद्र सिंह गौर, प्रधान आरक्षक अरविंद कुशवाह, आरक्षक कमलेश, नरोत्तम , देवकरण एवं  मुकेश की भूमिका सराहनीय रही हम आपको बता दें कि कोरोनावायरस व लॉक डाउन के चलते हैं इंदौर जिले में शराब की दुकान पूरी तरह बंद है वही बेटमा के समीप ध...

बेटमा मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संस्था द्वारा एम वाय अस्पताल में जरूरतमंदों को डोनेट किया जा रहा है ब्लड

बेटमा  कोरोना वायरस महामारी संक्रमण के चलते एम .वाय हॉस्पिटल मॉडल बेड ब्लड बैंक में ब्लड की कमी होने के कारण थैलेसीमिया बच्चे व डिलेवरी  महिलाओं को अत्यधिक सामना करना पड़ रहा है! जिसके चलते मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन संस्था बेटमा द्वारा इंदौर एम वाय हॉस्पिटल में रक्त दाताओं ने रक्तदान किया  हम आपको बता दें  की संस्था द्वारा फरवरी माह मे  बेटमा में ब्लड डोनेशन का शिविर  लगाया गया था जिसमें 110 यूनिट ब्लड  एकत्रित कर एमवाई हॉस्पिटल  भिजवाया था इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित सिसोदिया , शिल्पा जैन , तहसील अध्यक्ष केशव शर्मा ,  हरपाल सिंह चौहान, बलराम ख़िलावदिया,  कृष्णा चौधरी, जागेश्वर चौधरी आदि उपस्थित थे |

बेटमा में डॉक्टर श्री शरद दुबे निर्धन व गरीबों का निशुल्क कर रहे हैं इलाज

 बेटमा बेटमा में कोरोना संकट की घड़ी में बेटमा नगर के गवली मोहल्ले में स्थित शांति क्लिनिक के ,यूनिवर्सिटी ऑफ इंदौर, BAMS डिग्री प्राप्त डॉ.शरद दुबे, गरीब,बेसहारा लोंगो की मदद कर अपने डॉक्टर होने का पूरा फर्ज निभा रहे है। वे इस महामारी और मुसीबत की घड़ी में लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने क्लीनिक पर नगर और आसपास के ग्रामीण, गरीब और जरूरत मंदों की निशुल्क सेवा कर रहे हैं ! वे अपने ख़र्च से दवाए ख़रीद कर उसका निःशुल्क वितरण कर इलाज कर रहे हैं। जहाँ एक ओर दूसरे डॉक्टर इस महामारी के डर से अपना क्लीनिक बंद कर घरों में बैठे हैं ! वहीं दुसरी ओर डॉ. शरद दुबे ने निःशुल्क सेवा की एक मिशाल पेश की है। वे लगातार 35 वर्षों से नगर वासियों को सही इलाज एवं सही मार्गदर्शन देकर सेवा कर रहे हैं। गरीब, बेसहारा लोगों का इलाज निशुल्क करते हुए अपना कर्तव्य निभाते हैं ! क्लीनिक पर आए पेशेंट को महामारी करोना वायरस से बचने के लिए मार्क्स एवं  सोशल डिस्टेंसिंग  का पालन एवं  हर 1 घंटे में 20 सेकंड तक साबुन से  हाथ धोने की  समझाइश देते हैं ! इसी के साथ क्लीनिक पर सैनिटाइजर  की ...

कोविड - 19 व लॉक डाउन के चलते बेटमा स्काय हाइट्स एकेडमी की नई पहल

‌‌ ‌ बेटमा स्काय हाइट्स की एक और नई पहल कोविड -19  के चलते लॉक डाउन के समय पेरेंट्स एवं बच्चों से मुलाकात नहीं होने के कारण स्काय हाइट्स स्कूल के द्वारा ऑनलाइन मोबाइल ऐप के माध्यम से पेरेंट्स मीटिंग रखी गई जिसमें हर कक्षा के पेरेंट्स द्वारा हिस्सा लिया गया स्काई हाइट्स के डायरेक्टर गिरधर शारदा एवं प्राचार्य श्रीमती माधवी वर्मा द्वारा बताया गया कि इस माहौल में एक नई सोच के साथ हमने पेरेंट्स से एक मुलाकात करने की शुरुआत की पेरेंट्स एवं बच्चों के हाल-चाल जानने का प्रयास किया  एवं हमारे द्वारा 15 अप्रैल से 15 मई तक ऑनलाइन क्लास चलाई गई उनका पालक से फीडबैक लिया  एवं पेरेंट्स को बताया गया कि 1 जून से पुनः ऑनलाइन क्लासेस शुरू की जाएगी एवं पालक गण से निवेदन किया गया कि आप बच्चों की पढ़ाई का ध्यान रखते हुए 1 जून से बच्चों को ऑनलाइन क्लासेस में जोड़ें एवं शासन के आगामी आदेश आने तक क्लासेस निरंतर जारी रहेगी स्कूल शासन के आदेश अनुसार स्कूल खुलने पर सैनिटाइजर की उत्तम व्यवस्था भी स्कूल द्वारा की जाएगी तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णता ध्यान रखा जाएगा ।