Skip to main content

Posts

आधुनिक विकास की आंधी में भारतीय संस्कृति,सभ्यता विरासत पुरातत्व पांडुलिपि को बचाना अत्यंत ज़रूरी

 आधुनिक विकास की आंधी में भारतीय संस्कृति,सभ्यता विरासत पुरातत्व पांडुलिपि को बचाना अत्यंत ज़रूरी  भारतीय विज़न 2047 के विकास पथ में विकास के साथ संस्कृति व विरासत पर ज़ोर देना समय की मांग  युवाओं को भारतीय संस्कृति, सभ्यता विरासत पांडुलिपि कला, प्रथाओं धरोहर स्मारक के प्रति जागरूकता फैलाना अत्यंत ज़रूरी-एड किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया  गोंदिया - वैश्विक स्तरपर दुनियां के हर देश में विकास की एक आंधी सी चल रही है। हर देश वैश्विक वित्तीय मंचों संस्थाओं से अपने देश के लिए धन आवंटित कराने की दिशा में कार्य कर रहे हैं, ताकि अपने देश को आधुनिकता की दिशा में आगे बढ़ा सकें।भारत ने भी अपना विज़न 2047 रूपी विकसित भारत का विकासपत्र तैयार किया है, जिसमें आगे बढ़ाने की प्लान हमने पूर्ण बजट 23 जुलाई 2024 में भी देखें। परंतु इस बजट में ध्यान देने योग्य बात यह है कि माननीय वित्तमंत्री ने अपने बजट भाषण में देश के विकास पथ में विकास और विरासत दोनों पर सरकार के जोर को रेखांकित किया जो ध्यान देने योग्य बात है। वित्तमंत्री ने 2024 के लिए संस्कृत क्षेत्र के लिए 326.93 करोड़, पुरातत्व सर्वेक्...

*सिर्फ रजिस्ट्री से नहीं बनते घर-जमीन के मालिक,रेवेन्यू रिकार्ड में नामांतरण भी जरूरी हे*

 *सिर्फ रजिस्ट्री से नहीं बनते घर-जमीन के मालिक,रेवेन्यू रिकार्ड में नामांतरण भी जरूरी हे* रजिस्ट्री भले ही घर-जमीन के संबंध में बुहत महत्वपूर्ण दस्तावेज हो लेकिन यह आपको प्रॉपर्टी पर मालिकाना हक दिलाना सुनिश्चित नहीं करता. अक्सर लोग रजिस्ट्री कराने के बाद निश्चिंत हो जाते हैं. वह प्रॉपर्टी खरीदते समय भी सबसे ज्यादा फोकस रजिस्ट्री के कागजों पर ही रखते हैं. हालांकि, म्यूटेशन कराना भी उतना ही जरूरी है जितना रजिस्ट्री. म्यूटेशन का मतलब नामांतरण है. अगर आपको लगता है कि  करा लेने भर से ही प्रॉपर्टी आपकी हो जाएगी तो आप गलतफहमी में हैं. भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए जरूरी है कि आप उसका नामंतरण यानी म्यूटेशन जरूर चेक कर लें. आपको ये भी पता होना चाहिए कि केवल सेल डीड से नामांतरण नहीं हो जाता है. बिना नामांतरण के संपत्ति नहीं होती आपके नाम सेल डीड और नामांतरण दो अलग-अलग चीजें हैं. आमतौर पर लोग सेल और नामांतरण को एक ही समझ लेते हैं. ऐसा समझा जाता है कि रजिस्ट्री करवा ली और संपत्ति अपने नाम हो गई जबकि यह ठीक नहीं है. किसी भी संपत्ति का जब तक नामांतरण नहीं किया जाता है त...

केंद्रीय बजट 2024-25 में 9 बुनियादी प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित

 केंद्रीय बजट 2024-25 में 9 बुनियादी प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित  विकसित भारत का दर्ज़ा पानें युवाओं में कौशल कार्यबल से नवाचार व उत्पादकता को बढ़ावा देना ज़रूरी  युवाओं को कौशल दक्षताओं से लैस कर,गुणवत्ता बढ़ाना विकसित भारत की राह में मिल का पत्थर साबित होगा- एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया  गोंदिया - वैश्विक स्तरपर सारी दुनियां की नजरे भारत के 23 जुलाई 2024 को पेश हुए बजट पर लगी हुई थी।मेरा मानना है कि मानवीय जीव का ऐसा स्वभावी होता है कि वह हर मौके पर अपना लाभ सुख सुविधा देखने में अधिक रुचि रखते हैं, याने कोई भी कार्य अगर वे करते हैं या होता है तो, वे सोचते हैं कि इसमें मेरा क्या फायदा होगा? वह कार्य देने वाला भी सोचता है कि इसे यह कार्य देने में मेरा क्या फायदा होगा? तो मुझे क्या मिलेगा? बस इसी सोच पर दिक्कत हो जाती है और ऐसी सोच से परिवार,समाज  जिला,राज्य व राष्ट्रीय स्तरपरआगे बढ़ाने की सोच छूट जाती है। यह बात आज हम इसलिए कर रहे हैं कि 23 जुलाई 2024 को पेश हुए बजट में सारी दुनियां सहितभारत के भी करीब करीब हर क्षेत्र की नज़रें लगी हुई थी कि उन्हें क्...

बजट के बाद ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम में कौन फायदेमंद? इनकम के अनुसार यहां समझें कैलकुलेशन

 बजट के बाद ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम में कौन फायदेमंद? इनकम के अनुसार यहां समझें कैलकुलेशन बजट में वित्त मंत्री ने ओल्ड टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं किया लेकिन न्यू टैक्स रिजीम में छूट की सीमा बढ़ाई है। इससे न्यू टैक्स रिजीम पहले से बेहतर हो गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट 2024 में की गई घोषणाओं के बाद, टैक्सपेयर्स में कन्फ्यूजन है कि अब कौन सी व्यवस्था चुनना फायदेमंद रहेगा। अगर आप भी टैक्सपेयर्स हैं तो हम आपको सारा कैलकुलेशन समझाते हैं।  आय कम तो न्यू टैक्स रिजीम चुनें न्यू टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया गया है। कर के जानकारों का कहना है कि अगर आप होम लोन ब्याज पर 2 लाख रुपये तक की कटौती का दावा नहीं कर रहे हों या भारी हाउस रेंट अलाउंस (HRA) के लिए पात्र न हों तो नई, सरलीकृत कर व्यवस्था में जाना बेहतर होगा। इन दोनों में से किसी एक के बिना, पुरानी कर व्यवस्था का कोई मतलब नहीं है। *नए टैक्स सिस्टम के तहत प्रस्तावित टैक्स स्ट्रक्चर* ₹0-3 लाख - 0%  ₹3-7 लाख - 5% ₹7-10 लाख - 10% ₹10-12 लाख - 15% ₹12-15 लाख - 20% ...

पूर्ण बजट 23 जुलाई 2024-गरीब युवा महिला किसान-सबके लिए प्लान

 पूर्ण बजट 23 जुलाई 2024-गरीब युवा महिला किसान-सबके लिए प्लान  पूर्ण बजट 2024 सबकी उम्मीद पर फिट-विकसित भारत के सपने विज़न 2024 के लक्ष्य पर हिट  मध्यम वर्ग से वेतन श्रेणी वर्ग तक व टैक्सपेयर्स को सौगातो की बौछार में कंजूसी! हैट्रिक @ 3.0 का पहला 2047 की मजबूत नींव रखने वाला बजट- मध्य वर्ग मायूस-सौगातो की झड़ी लगाने वाला सराहनीय बजट- एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया  गोंदिया - वैश्विक स्तर पर दुनियां के बड़े-बड़े देशों में राजनीतिक अस्थिरता व आंदोलनों की उठापटक लगी हुई है, जिसके सटीक उदाहरण 21 जुलाई 2024 को जो बाइडेन द्वारा राष्ट्रपति उम्मीदवार पद से हटना, बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी आंदोलन का सुप्रीम कोर्ट द्वारा समाधान, केन्या में बजट 2024 से नई टैक्स लगाने व पुरानी टैक्सों में बढ़ावा करने के खिलाफ की विधेयक 2024 को संसद में पारित होने के बावजूद राष्ट्रपति द्वारा रोकने के बाद भी आंदोलन, व ब्रिटेन में भारतवंशी की प्रधानमंत्री चुनाव में हार सहित अनेकों देश में सरकारें बदलने सहित अनेक घटनाओं के बीच पूरी दुनियां की नजरे भारतीय बजट 23 जुलाई 2024 पर लगी हुई थी, जो घ...

प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन एवं विद्युत मण्डल पेंशनर एसोसिएशन ने तेरह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जताया आक्रोश ।

 प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन एवं विद्युत मण्डल पेंशनर एसोसिएशन ने तेरह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जताया आक्रोश ।   म प्र के पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण में शासन के उदासीन रवैये के विरोध में जिला मुख्यालय धार पर प्रांतीय पेंशनर एसोसिएशनों के आह्वान पर जिला शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में बड़ी संख्या में प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया।जमकर नारेबाजी की गई।  कलेक्टर कार्यालय धार में राजस्व अधिकारी महोदय धाकड़ जी को एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय पर तेरह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।जिसमें प्रमुख मांग महंगाई राहत, छठे वेतन मान, सातवें वेतनमान, आयुष्मान योजना, पुरानी पेंशन योजना लागू करने,जनपद एवं जिला पंचायत के कर्मचारियों को पेंशन देने ,सहित मांगो का त्वरित निराकरण पेंशनर एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर निराकरण का आग्रह किया गया।   प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष चम्पालाल पाटीदार, प्रांतीय प्रचार मंत्री रामभरोसे वर्मा, संभागीय अध्यक्ष भीम सिंह सिसौदिया, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, बदनावर तहसील अध्यक्ष जयनारायण जाट,म ...
 हाइ स्कूल सादलपुर में उत्साह पूर्वक मनाया गुरू पूर्णिमा महोत्सव              गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर हाइ स्कूल सादलपुर में गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन संस्था प्राचार्य श्रीमती अनीता चिचोलीकर की अध्यक्षता एवं पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी तथा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवा निवृत्त शिक्षक रामभरोसे वर्मा के मुख्य आतिथ्य में, एवं सरपंच प्रतिनिधि अजय डांगी, उपसरपंच प्रतिनिधि लखनसिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार भेरूलाल चौहान के विशेष आतिथ्य में किया गया।  सरस्वती पूजा अर्चना के साथ अतिथि सत्कार प्राचार्य द्वारा किया गया।नगर वासियों की ओर से रामभरोसे वर्मा, भेरूलाल चौहान ग्राम पंचायत की ओर से अजय डांगी लखन चौहान ने विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती अनीता चिचौली कर,शिक्षक गण महेन्द्र कुमार अवस्थी, सीताराम गुप्ता, श्रीमती लीला मंडलोई, रामप्रसाद विश्वकर्मा,इन्द्रजीत सुगन्धी, सुश्री सुरभि अवस्थी,, अतुल श्रीवास्तव,गुलसिंह मोरी, श्रीमती सुनिता कुशवाह, कमलेश कुंभकार, श्रीमती पुष्पाली खटके, श्री मती लक्ष्मी बाई कुशवाह,रमेंश सोलंकी का तिलक संस्कार माल्यार्पण,अंग ...