श्रीमती बाल किशोरी जामोद ने गमलों में तैयार कर लगाए पौधे बेटमा - शासकीय प्राथमिक विद्यालय खतेड़िया सारंग की प्राचार्य श्रीमती बाल किशोरी जामोद ने गमलों में पौधों को तैयार किया फिर स्टॉफ एवं गांव के वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर पौधे लगाने का सराहनीय कार्य किया । शा• प्रा •वि• खतेड़िया सारंग स्कूल में गमलों में तैयार किए गए बड, पीपल और नीम आदि के पेड़ को प्रधानाध्यापिका श्रीमती बालकिशोरी जामोद, स्कूल स्टाफ श्री जगतसिंह चौहान, राकेश छगानी और गांव के वरिष्ठ नागरिक श्री सालीगराम राठौर, बलिराम कचनार, बाबूलाल नरवलिया, प्रेमसिंह नकूम, संदीप पटेल, श्रवण जाधव, योगेश आदि की उपस्थिति में बड - पीपल और नीम को त्रिवेणी के रूप में शिव-शक्ति मंदिर के पास तालाब की पाल पर लगाया गया । ताकि गांव की महिलाए मंदिर की पूजा-पाठ के साथ- साथ त्रिवेणी के फेरे लगाकर अपनी मनोकामनाए पूर्ण कर सके। हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️ खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️