बदनोरा परिवार सादलपुर की अनुकरणीय पहल। इतिहास रच दिया सादलपुर /हाल ही में नगर के क्षत्रिय कुशवाह समाज के शिवनारायण बदनोरा ने अपनी लाड़ली का विवाह संस्कार बेटे जेसा कर के इतिहास रच दिया। रात्रि में सौ कां मोहिनी को महारानी लक्ष्मीबाई जैसी वेश भूषा में दूल्हे के रूप में घोड़ी पर सवार किया प्रमुख मार्गों से बनोला निकाला गया बड़ी संख्या में नागरिकों एवं मातृ शक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही।देर रात तक नाचते थिरकते युवक युवतियों का उत्साह देखते ही बनता था। सादलपुर में पहली बार किसी लाड़ली को इस तरह की वेशभूषा में बनोला निकाला गया।वधू के माता-पिता ने बचपन से ही वधू मोहिनी को पुत्र जैसा पाला है।चल समारोह में रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जिला धार, रतनलाल बदनोरा,विजय सोनगरा,...