पीएम श्री हाईस्कूल सादलपुर के छात्र छात्राओं ने लगाया व्यावसायिक मेला। दीपावली के अवसर पर ग्राम पंचायत सादलपुर परिसर में अपने हाथों से तैयार किए गए सजावट के सामान का व्यावसायिक स्टाल लगाकर विक्रय करते हुए स्टार्टप प्रशिक्षण लिया।विक्रय केन्द्र का शुभारंभ समारोह पूर्वक किया गया। संस्था प्राचार्य अनिता चिचोली कर की अध्यक्षता एवं सरपंच धनकुंवर अजय डांगी के मुख्य आतिथ्य में तथा उपसरपंच माया लाखनसिंह चौहान, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा, पूर्व संकुल प्रभारी रामस्वरूप वर्मा,पवन ठाकुर बिजूर के विशेष आतिथ्य में किया गया ।छात्र छात्राओं ने सजावट सामग्री,दीपक निर्माण सहित आकर्षक तोरण आदि प्राचार्य चिंचौली कर एवं श्रीमती निशी रघुवंशी, सुश्री वैभवी पटेल के नि...