Skip to main content

*स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में इंदौर के साथ बेटमा ने भी पहना स्वच्छता का ताज*



बेटमा *👉 लोक व तंत्र की साथ-साथ कदमताल ने फिर कर दिया कमाल*
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
*स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में इंदौर के साथ बेटमा ने भी पहना स्वच्छता का ताज*
👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏
लोक और तंत्र जब एक साथ कदमताल करते हैं तो क्या कमाल हो सकता है? ये इंदौर के साथ साथ-साथ *मध्य प्रदेश* के कई शहरों ने दिखा दिया है ।

**स्वच्छता के मामले में जहाँ इंदौर शहर को लगातार तीन बार देश में अव्वल होने का गौरव प्राप्त हुआ* वही *बेटमा नगर भी दो पायदान ऊपर चढ़ गया ।*
लंबे इन्तजार के बाद जब *स्वच्छता सर्वेक्षण 2019* की रैंकिंग बुधवार को जारी की गई तो नगर का मान एक बार फिर बड़ गया और नगरवासियों तथा कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। एक लाख आबादी से कम नगर वाले *टॉप – 100 नगरो की लिस्ट में 3451 अंक के साथ बेटमा देश मे 35 वे और मध्यप्रदेश में तीसरे स्थान पर तथा इंदौर संभाग की नगर परिषदों में दूसरे पायदान पर आने में सफल रहा।* वही *इंदौर जिले में यह पहले स्थान* पर रहा।

 इस गौरवशाली उपलब्धि पर *नगर परिषद बेटमा* में *सफाई मित्रो* और *सहयोगी कर्मचारियों* का सम्मान नगर परिषद अध्यक्ष *श्री धर्मवीरसिंह चौहान (बब्बी दरबार)* और *श्रीमती मीनाक्षी पाटीदार* सीएमओ, ने पार्षदगण तथा गणमान्य नागरिकों  की उपस्थिति में किया गया। *सफाई मित्रो का फूलमाला पहना कर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया व उन्हें इस सम्मान लिए सही हकदार बताया गया। साथ ही परिषद के कर्मचारियों का भी उनके इसमे सहभागी बनने पर मुह मीठा कर हार फूल से स्वागत किया गया।*

अपने उद्बोधन में बब्बी दरबार ने कहा कि ये सम्मान हमारे सफाई मित्रो और जागरूक जनता के प्रयासों का प्रतिफल हैं आपकी अनथक मेहनत से ही हमने देश की रैंकिंग में 30 स्थानों की उछाल लगाई और 65वे स्थान से 35वे स्थान पर पहुंचे है इस विशिष्ट उपलब्धि से बेटमा का नाम राष्ट्रीय पटल पर जाना जाएगा और हम प्रयास करेंगे कि 2020 में बेटमा नगर प्रदेश में नम्बर 1 और देश के टॉप10 नगर परिषदों में अपना स्थान दर्ज करवाएंगी।

ये सम्मान देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान से तथा पु. विधायक 🌷 *श्री मनोज निर्भयसिंहजी पटेल*🌷 के  उत्साहवर्द्धन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष *श्री गोपालसिंहजी चौधरी* के मार्गदर्शन व सभी केे अथक प्रयासों से बेटमा को प्राप्त हुआ है, इस सम्मान को मैं बेटमा नगर की जनता को समर्पित करता हूँ, पूरे नगर व क्षेत्र को बधाई व आप सभी का हृदय से आभार

इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष जगदीश ख़िलावदिया, पार्षद अंकित खत्री, विक्की खत्री, तेजराम डावर, नीलेश चौहान, नगर परिषद बेटमा के पूर्व अध्यक्ष रामनिवास दाऊ, कादर खान सर, रोशन भाँगड़िया, सतीश चौहान, बंटी खंडेलवाल, पत्रकार उमेश सोलंकी, राजेन्द्र सूर्यवँशी, नगर परिषद से केसरसिंह पंवार, पांडे जी, वर्माजी जमील भाई और गणमान्य नागरिको सहित समस्त कर्मचारी तथा अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय खत्री ने किया।
🙏🏻🙏🏻💐💐

Comments

Popular posts from this blog

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...

"तिरंगे की शान में रंगा स्काय हाईट्स एकेडमी विद्यालय और देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ "

 "तिरंगे की शान में रंगा  स्काय हाईट्स एकेडमी विद्यालय और देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ "  स्वतंत्रता दिवस के  80 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिसर में प्रेसिडेंट महोदया सुनीता शारदा ,संचालक  गिरधर शारदा एवं प्राचार्य महोदया माधवी वर्मा  द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगा को सलामी दी गई।  विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया। संचालक महोदय ने समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ दी । विद्यालय की  प्राचार्या  महोदया उद्बोधित करते हुए कहा कि जेन जेड अर्थात युवा शक्ति को सुपर पावर बनाना है ।साथ ही जेन अल्फा से कहा कि 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करना होगा और विद्यार्थियों को देश की एकता , अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।  हेड गर्ल याशिका  चौ...