भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव के लिए साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर को भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने अभी इंदौर लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। भोपाल सीट पर प्रज्ञा सिंह की मुख्य टक्कर कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से होगी।
भोपाल सीट पर वर्तमान में भाजपा का कब्जा है। इस सीट से आलोक संजर चुनाव जीते थे।संजर ने अब कमलनाथ सरकार में मंत्री पीसी शर्मा को उस चुनाव में पराजित किया था।



Comments
Post a Comment