रमेश कॉकरवाल, बेटमा
Express Breaking :-
बेटमा टोलटैक्स नाके पर शनिवार दोपहर एक खड़े ट्रक MP 09 GE 0951 में तेज रफ्तार सवारी बस GJ 18 Az 6868 घुसी। बस ड्राइवर दीपेंद्र सिह पिता महेन्द्र प्रताप भदौरया निवासी भिंड की मौके पर ही मौत हो गई। व बस का क्लीनर इंदर पिता रायसिह निवासी बडनगर ( उज्जैन ) गंभीर रूप से घायल हो गया था |जिसकी इंदौर मे इलाज के दोरान मोत हो गई |
घटना इतनी भीषण थी कि बस को क्रेन कि सहायता से अलग कर घायल व मृतक को निकाल गया । इस घटना से चारो ओर अफ़रा तफरी मच गई । बस इंदौर से धार की ओर जा रही थी । बेटमा पुलिस ने मौके पर पहुच कर अपनी कार्यवाही की व ड्राइवर के शव को बेटमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुचाया । घटना के वक्त वहा से गुजर रहे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित लोकेशानंद शास्त्री ने घायल व मृतक को निकालने में मदद की ।


Comments
Post a Comment