Skip to main content

Video इंदौर अहमदाबाद हाइवे पर बेटमा बायपास पर कार हुई हादसे का शिकार

बेटमा से राजेन्द्र सूर्यवंशी की रिपोर्ट

इंदौर अहमदाबाद हाइवे पर बेटमा के बायपास पर वरना कार हुई हादसे का शिकार।

बेटमा में अमन चमन टेकरी की ओर जाने वाले इंदौर अहमदाबाद बायपास पर धार से इंदौर की ओर जाने वाली वरना कार MP 04 CJ 7802 जिसे इंदौर से धार की ओर जानी वाली मारुती बरेजा ने जोरदार टक्कर मारी जिससे वरना कार रोड़ से लगी एक पंचर की दूकान में जा घुसी। जिससे उसमे रखा समान अस्त व्यस्त हो गया । टक्कर मारने के बाद मारुति ब्रेजा वाला अपनी कार लेकर भाग निकला ।

 क्षतिग्रस्त हुई वरना कार में इंदौर के एक दांम्पति सवार थे जो धार से इंदौर जा रहे थे । हालांकि इसमें किसी को कोई गंभीर चौट नही आई । मोके पर पहुची पुलिस ने अपनी उचित कार्यवाही की व हादसे की वजह से लग रहे जाम को सुचारू किया ।

Comments