Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2019

बेटमा 2 अक्टूबर को निकाली जाएगी भव्य चुनरी यात्रा , मॉ अन्नपूर्णा को चढाई जाएगी 151 मीटर लम्बी चुनरी

बेटमा 2 अक्टूबर को निकाली जाएगी भव्य चुनरी यात्रा , मॉ अन्नपूर्णा को चढाई जाएगी 151 मीटर लम्बी चुनरी | स्व. दादा जानकीवल्लभ जी धामन्दिया(कुशवाह) लाइनमेन की स्मृति में माँ अन्नपूर्णा के भक्तो द्वारा निकाली जाने वाली भव्य चुनरी यात्रा (9वे वर्ष) का आयोजन इस वर्ष भी दि. 02 अक्टूबर 2019 बुधवार को प्रात: 9.30 बजे से कचहरी घाटी प्रांगण बेटमा जिला इंदौर से किया जाएगा। यात्रा  कुशवाह समाज धर्मशाला, कुशवाह मोहल्ला, कचहरी घाटी, त्रिवेणी मंच से सागौर रोड़, अम्बेडकर चौराहा, राजबाड़ा चौक, पूरा बाजार, त्रिवेणी चौराहा होते मॉ  अन्नपूर्णा के दरबार मे जाएगी | जहॉ मॉ अन्नपूर्णा के भक्तो द्वारा 151 मीटर लम्बी चुनरी ओढा़ई जाएगी | चुनरी यात्रा मे भक्तिमय गीत संगीत की धुन पर थिरकते हुए गरबा मण्डली के साथ 251 कन्यायें अपने कलश लेकर चलेगी। मातृशक्ति के साथ पुरुष वर्ग माँ की 151 मीटर लम्बी चुनरी अपने हाथो में लेकर निकलेगे।नवदुर्गा के स्वरूप में 9 कन्याओं द्वारा जीवंत झांकी व अंत में प्रभु लवकुश भगवान की झाकी  विशाल जनसैलाब के साथ निकाली जाएगी।चुनरी को जूना बाजार स्थित माँ अन्नपूर्णा को ओढ़ाई ज

झाबुआ चुनाव कांतिलाल भूरिया को कांग्रेस ने बनाया उम्‍मीदवार

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के उम्‍मीदवार होंगे।इससे पहले झाबुआ उपचुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस पसोपेश में थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया अपने ही परिवार में टिकट रखने के लिए प्रदेश नेतृत्व पर लगातार दबाव बना रहे थे। उल्‍लेखनीय है कि झाबुआ सीट के लिए 21 अक्‍टूबर को मतदान कराया जाना है।नतीजे 24 अक्‍टूबर को आएंगे।बुधवार शाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने भूरिया के नाम का ऐलान किया। कांतिलाल भूरिया लोकसभा चुनाव में भूरिया भाजपा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर से हार गए थे उल्‍लेखनीय है कि भूरिया लंबे समय से टिकट पाने के लिए प्रदेश नेतृत्व पर दबाव बनाए हुए थे। हालांकि भूरिया को लोकसभा चुनाव में झाबुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पर बढ़त मिली थी। विधानसभा चुनाव 2018 में झाबुआ विधानसभा सीट से भूरिया के पुत्र डॉ. विक्रांत भूरिया को गुमानसिॅंह डामोर ने हराया था और लोकसभा चुनाव में जीतने पर उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। मंगलवार रात को मुख्यम

अब पार्षद चुनेंगे महापौर, कमलनाथ कैबिनेट ने नगरीय निकाय एक्ट में बदलाव की दी मंजूरी

अब पार्षद चुनेंगे महापौर, कमलनाथ कैबिनेट ने नगरीय निकाय एक्ट में बदलाव की दी मंजूरी नगरीय निकाय एक्ट में संशोधन के साथ ही अब पार्षदों के जरिए महापौर और अध्यक्ष चुने जाएंगे। भोपाल। 2020 में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में बड़ा बदलाव हुआ है। अब महापौर का चुनाव सीधे न होकर, चुने गए पार्षदों के जरिए होगा। कमलनाथ कैबिनेट ने नगर निगम और नगर पालिका संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब जनता सीधे महापौर को नहीं चुनेगी। इससे पहले तक जनता सीधे महापौर को चुनती थी। लेकिन इस फैसले के बाद अप्रत्यक्ष तरीके से महापौर और नगर निगम के सभापति का चुनाव होगा। वहीं परिसीमन का काम भी चुनाव से दो महीने पहले पूरा हो जाएगा। इसके अलावा अगर कोई शख्स पार्षद का चुनाव लड़ रहा है तो अब उसे राज्य निर्वाचन आयोग से जानकारी छुपानी महंगा पड़ेगी। इसके तहत 6 महीने की सजा और 25 हजार का जुर्माना भी भरना पड़ेगा। कमलनाथ सरकार के नगरीय निकाय एक्ट में बदलाव के फैसले का विरोध भी शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम इसका विरोध करते हैं। कांग्रेस को हार का डर सता रहा है

लायंस क्लब बेटमा द्वारा निराश्रित बच्चों को शिक्षण सामग्री व खाद्य सामग्री भेट की |

लायंस क्लब बेटमा द्वारा  श्री  आनंद हिन्दू वात्सल्य आश्रम पीपलखेड़ा धार में सेवा गतिविधि सम्पन्न की गयी।       1944 में स्थापित इस आश्रम में लगभग 50 निराश्रित बच्चे 12 वी कक्षा तक शिक्षा, आवास, भोजन आदि निःशुल्क समाज से सहयोग प्राप्त कर.. जीवन यापन कर रहे है।         लायन गिरधर शारदा द्वारा सभी बच्चों को शर्ट वितरित किये गए। लायन हुकम जैन ने 1 समय के भोजन हेतु 3500/- की राशि दी। साथ ही बच्चों को कॉपी, पेन, स्टेशनरी खाद्य सामग्री क्लब अध्यक्ष डॉ विवेक छारी, जोन अध्यक्ष नीलेश उपाध्याय, मूलचंद शर्मा, परमानंद यादव, कल्याण भाँगड़िया, पंकज भाँगड़िया, डॉ अनिल गुप्ता, अनीष जाजू, ठाकुरलाल राठौर, भगवान खंडेलवाल, भेरूसिंह खिलावदिया, रविश पाठक की उपस्थिति में समर्पित किये गये।    कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल शारदा ने किया।        इस अवसर पर आश्रम के संचालक काले जी उपस्थित थे। बच्चों ने भजन व देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी।

Honey Trap Case : इंदौर एसएसपी ने बताया- संगठित गिरोह की तरह करते थे काम

इंदौर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित हनीट्रैप मामले में इंदौर एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र ने बताया इंदौर के एक फरियादी जो कि नगर निगम में पदस्थ है उनकी शिकायत पर ज्ञात हुआ कि एक महिला है जो अपने अन्य साथियों के साथ में उन्हें वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल कर रही है और 3 करोड रुपए की मांग की. इस पूरे मामले में थाना पलासिया में एक प्रकरण दर्ज किया गया 419 384 405 बटा 19 506 120 बी व अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और प्रकरण को इन्वेस्टिगेशन में लिया गया यह लोग क्रेटा वन में भोपाल से इंदौर आए थे इनके साथ में एक मोनिका नाम की महिला और ड्राइवर जो गाड़ी चला रहा था. इन तीनों को क्रेटा कार के साथ में प्रारंभिक रूप से पुष्टि होने के पश्चात पकड़ा गया गिरफ्तार किया गया.  इससे इस पूरे घटनाक्रम मैं जानकारियां संकलित की गई इनके ग्रुप में भोपाल की कुछ अन्य महिलाएं भी शामिल थी जिसमें भोपाल पुलिस की सहायता से अन्य महिलाओं को हिरासत में लिया गया जिनके नाम श्वेता जैन पति विजय जैन श्वेता जैन पति स्वप्निल जैन सोनी पति अनूप सोनी इन तीनों को पूछताछ की परिधि में लाया गया इस प्रकरण में अब तक 6 लोगों की

बड़वानी कारंजे पर लड़की ने लड़के कि जमकर पिटाई कि, मामला लड़की के साथ छेड़छानी का सामने आया। VIDEO हुआ वायरस

बड़वानी कारंजे पर लड़की ने लड़के कि जमकर पिटाई कि, मामला  लड़की के साथ छेड़छानी का सामने आया। बडवानी के कारंजे पर लडकी द्वारा लडके कि जमकर पिटाई का विडियो वारस हो रहा है | जिसमे तमासा बिन तमासा देखते दिखाई दे रहे है | व लडकी लडके की जमकर धुनाई करके उसे सबक सिखा रही है |

बेटमा आंबेडकर चौराहे पर सूखे पेड़ की टहनी गिरने से नीचे खड़े लोडिंग वाहन का कांच फूटा ।

बेटमा। आंबेडकर चौराहे पर सूखे पेड़ की टहनी गिरने से नीचे खड़े लोडिंग वाहन का आगे का कांच फूट गया। गनीमत रही कि वाहन चालक व राहगीरों को चोट नहीं पहुंची। शनिवार को हल्की बारिश के दौरान दोपहर में धार से इंदौर की ओर जा रहा लोडिंग वाहन आंबेडकर चौराहे पर पहुंचा ही था कि अचानक उस पर पेड़ की भारी टहनी गिर पड़ी।  हालांकि हादसे में वाहन चालक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पर वाहन का आगे का कांच फूट गया। जिस जगह पर टहनी गिरी, वहां पर दिनभर काफी आवागमन बना रहता है। गनीमत रही कि बारिश के चलते लोग वहां मौजूद नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। दोबारा ऐसा हादसा न हो, इसके लिए रहवासियों ने सूखे पेड़ की दूसरी टहनी रस्सी की मदद से गिरा दी। अधिकारियों ने नहीं दिया ध्यान जानकारी के अनुसार सूख चुके इस पेड़ को लेकर दिलीप चौधरी द्वारा रहवासियों से हस्ताक्षर कराकर एक आवेदन टप्पा कार्यालय में गत माह दिया गया था। आवेदन में आंबेडकर चौराहे पर स्थित पेड़ के सूख जाने के कारण पेड़ कभी भी गिरने से हादसा होने की आशंका व्यक्त की गई थी। इस संबंध में बेटमा नगर परिषद को भी चार-पांच बार सूचित करने व वन विभाग के

भोपाल हादसे का दर्दनाक वीडियो वायरल, देखें, कैसे कुछ सेकेंड के भीतर ही झील में पलट गई नाव

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भगवान गणपति विसर्जन के दौरान शुक्रवार सुबह नाव पलटने से 11 लोगों की डूबकर मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसको ट्विटर और फेसबुक पर शेयर किया जा रहा है। हादसा तड़के सुबह 04.30 बजे हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि नाव ने किस तरह अपना बैलेंस खोया और महज कुछ सेकेंड में नाव के लोग झील में समा गये। भोपाल (शहर) के पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने न्यूज एजेंसी 'भाषा' को बताया कि घटना शहर के छोटे तालाब के खटलापुरा पर हुआ। सभी लोग नाव से गणपति विसर्जन के लिए लेकर गए थे। इस हादसे में दो और लोगों के डूबने की आशंका है। उनकी तलाश जारी है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हादसे को दुखद बताते हुए घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि दुःख की इस घड़ी में सरकार र पीड़ित परिवारों के साथ है। उनकी हर संभव मदद की जायेगी। मृतकों के परिजन को सरकार की तरफ से 4-4 लाख रुपये सहायता राशि देने के उन्होंने निर्देश जारी किये। उन्होंने कहा कि जांच में जिसकी भी लापरवाही आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी | मुआवजा राशि बढा दी

Video भारी बारिश के चलते बेटमा पीथमपुर मार्ग बंद बालाजी रपट पर पुर |

बेटमा , भारी बारिश के चलते बेटमा पीथमपुर मार्ग बंद | बालाजी रपट पर आया पुर का पानी | भारी बारिश के चलते  बेटमा पीथमपुर मार्ग बंद हो गया है | फिर भी लोग जान जोखिम में डालकर अपने वाहन निकाल रहे हैं | पीथमपुर फैक्ट्रीयो में जाने वाले कर्मचारियों को पुलिया पर पुर का पानी होने से ड्यूटी पर नहीं पहुंच पा रहे हैं उधर छोटा बेटमा स्थित किशनपुरा तालाब पूरा भर चुका है | एवं और फ्लो हो रहा है क्षेत्र में हो रही भारी अनवरत वर्षा से जल जीवन अस्त व्यस्त हो गया है उधर घाटा बिल्लोद स्थित चंबल नदी भी उफान पर चल रही है | बारिश के कारण कई रोड खुद गए हैं वह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण कई जगह जाम की स्थिति हो रही है |

VIDEO :इंदौर कमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा का 'घंटानाद' आंदोलन

इंदौर ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर कलेक्टर कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता व नेताओ ने आज दोपहर प्रदेश की कमल सरकार के खिलाफ आंदोलन किया। जिसमे एक पुलिस जवान घायल हो गया। यह जवान उन कार्यकर्ताओ को रोक रहे थे। बीजेपी कार्यकर्ता आंदोलन में पुलिस के एक जवान के साथ कार्यकर्ता का विवाद होने का बाद पुलिस जवान घायल हो गया। सूत्रों की माने तो पुलिस जवान के साथ कार्यकर्ताओ का विवाद हुआ था जिसके बाद उस जवान की वर्दी फड़ गई, फिलहाल जवान को हॉस्पिटल लेकर गए है..!

Video प्रशासनिक पुख़्ता इंतजामों के बीच बेटमा ने फिर एक बार समरसता से एकता की मिसाल पेश की

रिपोर्टर- रमेश कांकरवाल, बेटमा प्रशासनिक पुख़्ता इंतजामों के बीच बेटमा ने फिर एक बार समरसता से एकता की मिसाल पेश की। बेटमा में सांप्रदायिक सौहार्द्र के साथ मोहर्रम की कत्ल की रात में मुस्लिमों के ताजिए और डोल ग्यारस पर्व पर हिन्दुओं के डोल ,झाँकियाँ और अखाड़े एक साथ निकले। अखाड़े में एक ओर देपालपुर विधायक विशाल पटेल ने  तो दूसरी ओर देपालपुर के पूर्व विधायक मनोज पटेल ने भी अपने जौहर दिखाए। सदभावना और एकता की मिसाल के साथ बेटमा नगर में दोनों ही त्योहार धूमधाम से बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाए गए। सभी डोल अनपूंर्णा मंदिर से एक साथ होकर तम्बोली मोहल्ला, गलगोया कुशवाह मोहल्ला, से कटकटपूरा पहुंचे जहाँ मुस्लिम समाज की ओर से कटकटपुरा इमामबाड़े पर हिंदू धर्म के सभी डोल के पुजारियों,और हिंदुओं  का भव्य स्वागत किया। हिन्दुओ ने मुस्लिमों का स्वागत कर कौमी एकता की मिसाल पेश की।  इस अवसर पर दोनों धर्मों के लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर त्योहारो की बधाइयां दी। इसके बाद नगर के मुख्य मार्ग सहित पूरा बाजार में आकर्षक ताज़िए, झांकियां ,डोल और अख़ाडे एक साथ निकले। जगह-जगह मंचों

Video बेटमा डोल ग्यारस पर आज : अखाडो के साथ निकलेंगी आकर्षक झांकियां व डोल कई मंचो से होगा स्वागत

बेटमा। नगर में डोल ग्यारस का पर्व सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। रात को अखाड़ों और झांकियों के साथ डोल निकलेंगे, जिन्हें निहारने क्षेत्र से हजारों लोग आएंगे। आयोजन को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया है। झांकी निकलने के दौरान इंदौर-धार मार्ग पर नगर में आने-जाने वाले हिस्से का यातायात भी परिवर्तित किया जाएगा। कुशवाह मित्र मंडल की झॉकी |  जानकारी के अनुसार विभिन्ना समाजों के डोल शाम 7 बजे गलगोया पहुंचेंगे, यहां सामूहिक आरती के बाद निर्धारित मार्गों से नगर भ्रमण करते हुए अपने-अपने मंदिर पहुंचेंगे। रहवासियों द्वारा डोल की पूजा-अर्चना की जाएगी। उसके बाद देर रात हजारों बल्बों से सुसज्जिात ट्रॉलों पर बनी आकर्षक झांकियों का कारवां निकलेगा। इनके आगे नगर व ग्रामीण क्षेत्र से आए अखाड़े चलेंगे, जो कि हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे। विभिन्ना स्थानों पर राजनीतिक दलों, संस्थाओं व समाजों द्वारा मंच लगाकर समाज प्रमुख, झांकी निर्माता व अखाड़ों के उस्ताद, कलाकारों का सम्मान किया जाएगा। देर रात निकलने वाली झांकियों को निहा