Skip to main content

बेटमा के गुरुद्वारा परिसर में कल होगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन



बेटमा। शासन द्वारा मंगलवार को नगर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। गुरुद्वारा परिसर में प्रातः 9 से शाम 4 बजे तक आयोजित इस शिविर में गर्भवती महिलाओं व बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ परीक्षण किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विशाल पटेल करेंगे। देपालपुर एसडीएम प्रतुल सिन्हा ने बताया कि शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी की जाएगी। साथ ही बिमार अन्य महिलाओं व बच्चों का उपचार करने के साथ साथ विभिन्न जांच भी कि जायेगी । शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाई का वितरण भी किया जाएगा। शिविर में मरीजों की स्वास्थ जांच के आलावा  रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा । इसके अलावा शिविर में निशक्तता के कार्ड ,आधार कार्ड , आयुष्मान कार्ड , दिव्यांगों पहचान पत्र आदि बनाने हेतु केम्प लगेगा। इन केम्प पर मरीज अस्पताल में निःशुल्क उपचार हेतु आयुष्मान कार्ड , दिव्यांग लोग दिव्यांग होने प्रमाण पत्र आदि बनवा सकेंगे। साथ अपने आधार कार्ड में संशोधन करवा सकेंगे या गुम होने पर नया बनवा सकेंगे। स्थानीय नगर परिषद द्वारा नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु बनाई गई बैंको का शुभारंभ भी शिविर के दौरान होगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजा यादव ने बताया कि नगर को प्लास्टिक व डिस्पोजल मुक्त करने हेतु परिषद द्वारा बनाई गई ठेला बैंक व बर्तन बैंक सहित नए कचरा वाहन , नेकी की दीवार का शुभारंभ  नगर परिषद अध्यक्ष धर्मवीरसिंह चौहान की उपस्थिति में विधायक पटेल द्वारा किया जाएगा । इस अवसर पर निःशुल्क कपड़े की थैलियों का वितरण भी किया जाएगा

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...