Skip to main content

14 मई को मनाया जाएगा देपालपुर का गौरव दिवस ,दीपावली सा दीपक से रोशन होगा देपालपुर

 14 मई को मनाया जाएगा देपालपुर का गौरव दिवस ,दीपावली सा दीपक से रोशन होगा देपालपुर 

श्री चौबीस अवतार मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वैशाख शुक्ल पक्ष तेरस त्रयोदशी तिथि पर प्रतिवर्ष मनेगा देपालपुर नगर गौरव दिवस

देपालपुर। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा और राज्य शासन के निर्दशानुसार नगर गौरव दिवस कार्यक्रम को लेकर एक आवश्यक बैठक सोमवार शाम को नगर परिषद सभागृह में आयोजित हुई। 

बैठक में देपालपुर नगर का गौरव दिवस श्री चौबीस अवतार मन्दिर महातीर्थ की प्राण प्रतिष्ठा की वार्षिक वर्षगांठ वैशाख शुक्ल पक्ष की तेरस त्रयोदशी तिथि पर प्रतिवर्ष मनाने का निर्णय सर्वानुमति से लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक मनोज जी पटेल ने की। बैठक में समाज के सभी वर्गो से नगर गौरव दिवस के गरिमामयी आयोजन के संबंध सुझाव लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।


बैठक में तय किया गया की नगर गौरव दिवस का आयोजन नगर के जनप्रतिनिधि, अधिकारी - कर्मचारी, समाजसेवी, पत्रकार, और नागरिक गणों की सहभागिता से किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर नगर के गणमान्य नागरिकों की एक समिति भी बनाई गई है जिसका अध्यक्ष समाजसेवी विजय जी मंडोवरा को बनाया गया है।

बैठक में उपस्थित नगर के गणमान्य नागरिकों ने सुझाव दिए की नगर गौरव दिवस के सम्मान में आम नागरिक दीपावली की भांति अपने घरों पर प्रकाश कर साज सज्जा करे और दीप जलाये। घरों के बाहर रंगोली सजाई जाए। नगर के सभी धार्मिक स्थलों पर प्रकाश और सजावट की जाये। शासकीय कार्यालयों पर सजावट की जाए। प्रभात फेरी निकाली जाये। नगर गौरव दिवस का एक मुख्य कार्यक्रम नगर के प्रमुख चौराहे पर किया जाए। बैनर पोस्टर से प्रचार प्रसार किया जाए। नगर के प्रमुख चौराहों पर वंदन वार लगाये जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाये इत्यादि सुझाव बैठक में रखे गए। 

पूर्व विधायक मनोज पटेल ने कहा कि नगर गौरव दिवस के इस आयोजन के माध्यम से आम जनमानस में नगर के प्रति आत्म गौरव के भाव को विकसित करना शासन का मूल उद्देश्य है उन्होंने कहा कि नगर गौरव दिवस का कार्यक्रम सिर्फ सरकारी कार्यक्रम बनकर नहीं रहना चाहिए यह हमारे नगर के सम्मान का दिवस है जिसे हम सभी को मिलजुल कर धूमधाम से मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह नगर के सांस्कृतिक और पारंपरिक गौरव का दिवस है उन्होंने सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय लोकाचार के प्रति आमजन को जागरूक करने, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने, नागरिकों में सद्भाव एवं परस्पर सहयोग की भावना जागृत करने, शहरी विकास में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चि करना, जनभागीदारी को बढावा देने की बात भी कही। उन्होंने समाज के सभी वर्गो से आगे आकर नगर गौरव दिवस मनाने की अपील की है। बैठक को *एसडीएम श्री रवि कुमार सिंह* ने भी सम्बोधित किया। बैठक में नगर परिषद सीएमओ संध्या सरयाम थाना प्रभारी मीणा कर्णावत के अलावा नगर के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार गण और गणमान्य नागरिक आदि कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।

हर खबर पर नजर/खोजी नजर

प्रधान संपादक:- रणजीत मंडलोई

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...