Skip to main content

सांसद छतर सिंह दरबार को सौंपा ज्ञापन

 पतंजलि ने नर्मदा सिंचाई परियोजना स्विकृति हेतु सांसद छतरसिंह दरबार को सौंपा ज्ञापन ।      


धार क्षेत्र के उर्जावान सांसद महोदय  माननीय छतरसिंह दरबार के सादलपुर आगमन पर आपके द्वारा सादलपुर ग्राम पंचायत को पानी का टैंकर उपलब्ध कराने में आभार व्यक्त करते हुए पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा ने सम्पूर्ण धार जिले को नर्मदा सिंचाई परियोजना का लाभ कृषकों को देने के लिए अब जो गांव सिंचाई योजना से  लगभग दोसो गांव धार तहसील के वंचित रह गए हैं ।

उनके लिए सिंचाई योजना स्वीकृत करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया । सांसद महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि सम्पूर्ण धार जिले को मां नर्मदा का लाभ मिले इसके लिए पूरा समर्थन करता हूं ओर प्राथमिकता के आधार पर प्रयास करूंगा।साथ ही भारत सरकार के द्वारा चलाये गये प्रधानमंत्री सृजन योजना जैसी रोजगार परक योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें रोजगार मांगने वाला नहीं अपितु रोजगार देने वाला बनना चहिये ।

उदाहरण दिया कि गतिमान आईल फेक्ट्री जो सादलपुर में शुरू की गई जिससे कई लोगों को रोजगार मिलेगा तथा क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य वर्धक फिजिकल रिफाइंड मूंगफली तेल उपलब्ध होगा ।हरिसिंह मिर्ची वाले,जीवन एवं विनोद कुशवाह के द्वारा स्थापित किया गया है।जो अनुकरणीय पहल है।


👉हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️

खोजी नजर न्यूज़ के लिए - प्रधान संपादक:- रणजीत मंडलोई बेटमा

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...