Skip to main content

बेटमा के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव के तहत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

 बेटमा के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव के तहत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित


बेटमा, शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय पूरा बाजार बेटमा में वार्षिक उत्सव के तहत पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि -श्रीमती मनीषा शशि जायसवाल नगर परिषद अध्यक्ष बेटमा एवं शशि जायसवाल ,अध्यक्षता - प्रफुल्ल कुमार शर्मा संकुल प्राचार्य शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेटमा तथा विशेष अतिथि - माता प्रसाद जी गोड़ बीआरसी देपालपुर, एसएमसी अध्यक्ष -सपना सेन।  

आमंत्रित सभी अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर किया । विद्यालय की छात्रा कुमारी अदिति चौधरी एवं भूमिका बकावले द्वारा सरस्वती वंदना तथा प्रस्तुत की गई। स्वागत भाषण विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक काशीराम कोचले द्वारा दिया गया ,विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामेश्वर मंडलोई ने विद्यालय प्रतिवेदन और विद्यालय द्वारा प्राप्त उपलब्धियों से अतिथियों को अवगत कराया ।तत्पश्चात विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में विजेता एवं उपविजेता रही छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए। 

इस अवसर पर नगर परिषद बेटमा द्वारा आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में विजेता रही विद्यालय की छात्रा कुमारी भूमिका राजेश बकावले को भी सम्मानित किया गया इस दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा रंगारंग एवं आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई । उत्कृष्ट कार्य हेतु विद्यालय की शिक्षिका शोभा शिवदे, प्रमिला बमोरे, संध्या तिवारी , भावना बामनिया एवं योग शिक्षक अनिल परमार को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा विद्यालय के मैदान में शेष बची जगह पर पैबर्स लगवाने हेतु घोषणा की गई । कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि - नीलेश चौहान बर्फ ,पार्षद- विक्रम भारती ,पार्षद प्रतिनिधि -नीलेश चौहान ,मनोज मोदी,समंदर सिंह चौहान, निलेश कुमरावत, जन शिक्षक -फिरोज खान लालचंद मकवाना पत्रकार उमेश सोलंकी, रणजीत मंडलोई निर्मल पेरूलिया राहुल देवड़ा सुनील मुनिया ,शानू मंडलोई विद्यालय स्टॉफ प्रमिला चौहान, हेमलता वाघ अरुणा उपाध्याय, सुमित्रा भाभर एवं छात्राओं के पालक गण भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक गोपाल यादव एवं जीवन चौहान तथा आभार वरिष्ठ शिक्षक हितेंद्र शर्मा द्वारा माना गया।

👉हर खबर पर नजर, खोजी नजर✍️

खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा 

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...