Skip to main content

ब्रांच पोस्ट मास्टर दिलिप मिश्रा की सेवा निवृत्ति पर भाव भीनी बिदाई दी गई।

 ब्रांच पोस्ट मास्टर दिलिप मिश्रा की सेवा निवृत्ति पर भाव भीनी बिदाई दी गई।         

 समीपस्थ ग्राम कोट भिड़ोता में भारतीय डाक सेवा में ब्रांच पोस्ट मास्टर पर पदस्थ सादलपुर निवासी दिलीप मिश्रा का सेवा काल पूर्ण होने पर सादलपुर के साथियों के तत्वावधान में क्षत्रिय कुशवाह समाज धर्मशाला में बिदाई समारोह का आयोजन पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा की अध्यक्षता में राकेश कुमार वर्मा एस डी आई पी धार के मुख्य आतिथ्य में तथा रणछोड़ यादव मनासा, अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ धार के अध्यक्ष दशरथ कुशवाह , सेक्रेटरी शंकरलाल मकवाना ,प्रभु चौधरी, मेल ओवरसियर सूरज वर्मा, मुकेश मांडलिक के विशेष आतिथ्य में किया गया।सर्व प्रथम मंचासीन अतिथियों ने मां गायत्री जी की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्जवलित किया तत्पश्चात सेवा निवृत्त दिलिप मिश्रा को दशरथ कुशवाह एवं नरेन्द्र सोलंकी ने वस्त्र शाल श्रीफल भेंट कर साफा बंधवाकर माल्यार्पण कर हार्दिक अभिनन्दन किया साथ ही अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में डाक कर्मचारी संघ के साथी केलाश ठाकुर, विपिन यादव, कन्हैया लाल बोरदिया, छगनलाल,रवि, प्रेमसिंह, राधेश्याम राठोड़, मगनलाल चावड़ा व साथियों ने मिश्रा का शाल श्रीफल प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

 अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि राकेश वर्मा ने कहा कि दिलिप मिश्रा कर्तव्य निष्ठा से समर्पित सेवा भावी काम में हमेशा तत्पर रहें अपका सेवा काल सफल रहा।आप भविष्य में भी सेवा कार्य करते हुए स्वस्थ रहें मस्त रहें यही कामना करते हुए भाव भीनी बिदाई देते हैं।अन्य वक्ताओं ने मिश्रा के हंसमुख स्वभाव की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सेवा निवृत्त होने के बाद भी डाक कर्मचारी संघ की सेवा देने का आह्वान किया। बिदाई ले रहे मिश्रा ने अपने एकतालिस वर्ष तीन माह की सेवा में साथियों का समय-समय पर सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि मैं जब भी यूनियन को मेरी आवश्यकता होगी हमेशा हाजिर रहूंगा। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में रामभरोसे वर्मा ने कहा कि दिलिप मिश्रा हमारे ग्राम सादलपुर हीरा नगर स्थित अम्बे माता मंदिर के आदर्श सेवक है हर एक धार्मिक सामाजिक कार्य में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हैं आपके पावन सानिध्य में बड़े धार्मिक सामाजिक आयोजन माता मंदिर पर होते रहते हैं।

 पतंजलि योग समिति हीरानगर के आप प्रभारी होने के नाते योग साधना करते हुए स्वस्थ रहें यही कामना करते हैं।सह भोज का आयोजन किया गया तथा ढोल ढ़माको के साथ चल समारोह पूर्वक इनके निवास तक पहूंचाया गया परिवार के सदस्यों ने गर्म जोशी के साथ अगवानी की भारत मिश्रा ने भाव भीनी बिदाई के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। संचालन सनत कुमार बैरागी ने किया आभार कार्यक्रम के आयोजक दशरथ कुशवाह अध्यक्ष डाक कर्मचारी संघ धार ने माना।

👉हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️
👉 खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️


Comments

Popular posts from this blog

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...

"तिरंगे की शान में रंगा स्काय हाईट्स एकेडमी विद्यालय और देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ "

 "तिरंगे की शान में रंगा  स्काय हाईट्स एकेडमी विद्यालय और देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ "  स्वतंत्रता दिवस के  80 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिसर में प्रेसिडेंट महोदया सुनीता शारदा ,संचालक  गिरधर शारदा एवं प्राचार्य महोदया माधवी वर्मा  द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगा को सलामी दी गई।  विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया। संचालक महोदय ने समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ दी । विद्यालय की  प्राचार्या  महोदया उद्बोधित करते हुए कहा कि जेन जेड अर्थात युवा शक्ति को सुपर पावर बनाना है ।साथ ही जेन अल्फा से कहा कि 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करना होगा और विद्यार्थियों को देश की एकता , अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।  हेड गर्ल याशिका  चौ...