Skip to main content

मुस्लिम छात्र हिन्दू लड़कियों के साथ गैंग बनाकर करते थे रेप... ब्लैकमेलिंग के जरिए कई युवतियां हुईं शिकार

 *भोपाल : मुस्लिम छात्र हिन्दू लड़कियों के साथ गैंग बनाकर करते थे रेप... ब्लैकमेलिंग के जरिए कई युवतियां हुईं शिकार*


मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है, जिससे पूरे राज्य में सनसनी फैल गई... खबरों के मुताबिक रायसेन रोड स्थित एक निजी कॉलेज में मुस्लिम छात्र गिरोह बनाकर हिन्दु छात्राओं को प्रेम जाल में फंसाकर उनसे गैंग बनाकर दुष्कर्म करते थे... इतना ही नहीं, इन मुस्लिम छात्रों के रूप में दरिंदों का गिरोह वीडियो बनाता था और वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित छात्राओं की सहेलियों को भी अपना शिकार बनाता था... पुलिस ने मीडिया को बताया कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बागसेवनिया थाने में 16 अप्रैल को एक युवती ने हिम्मत दिखाकर शिकायत दर्ज कराई और बताया कि आरोपी फराज खान ने हिन्दू नाम बताकर उसे पहले तो प्रेम जाल में फंसाया और बाद में संबंध बनाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करने लगा... फराज ने उक्त हिन्दू युवती को दो अन्य मुस्लिमों से मिलवाया और ब्लैकमेलिंग के दम पर उन दोनों ने भी उक्त युवती से कुकर्म किया... इस शिकायत के बाद उसी कॉलेज की दो अन्य छात्राओं ने भी ऐसी आपबीती की जानकारी पुलिस को देते हुए केस दर्ज करवाया... अब तक इस मामले में तीन युवतियां तो सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि कई अन्य युवतियां भी इस गिरोह का शिकार हो चुकी हैं, लेकिन बदनामी के डर से शिकायत दर्ज नहीं कराई... फिलहाल पुलिस ने इस गिरोह के दो मुख्य आरोपी फराज खान और साहिल खान को गिरफ्तार किया... इन दोनों के मोबाइल से पुलिस को कई लड़कियों के अश्लील वीडियो भी बरामद हुए हैं... पुलिस मानना है कि इन वीडियो के आधार पर इस गिरोह की करतूतों का और भी बड़ा खुलासा होगा... मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने एसआईटी का गठन भी कर दिया है..!



*1992 में भी हुआ था ऐसा ही बड़ा रेप कांड...*


पुलिस का कहना है कि यह तरीका 1992 के अजमेर रेप कांड से हूबहू मिलता-जुलता है... राजस्थान के अजमेर में 1992 में एक मुस्लिम गिरोह ने एक बड़े कॉलेज की हिंदू छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी तस्वीरें खींच लीं... इसके बाद ब्लैकमेलिंग के जरिए उसकी सहेलियों को भी निशाना बनाया गया था... दावा है कि अजमेर कांड में करीब 100 से ज्यादा लड़कियां शिकार बनी थीं... उस मामले ने देशभर में सनसनी मचा दी थी और कड़ी कानूनी कार्रवाई हुई थी..!


*भोपाली आक्रोशित... तनाव की स्थिति*


भोपाल की इस घटना ने स्थानीय लोगों और छात्र संगठनों में गुस्सा भर दिया है... कड़ी कार्रवाई न होने पर कई संगठनों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन की बात कही है... पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है... इस बीच, एसआईटी की जांच से उम्मीद जताई जा रही है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों का भी जल्द पता लगाया जा सकेगा... वहीं अब यह मामला प्रदेश से लेकर देशभर में भी गरमाएगा..!

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...