Skip to main content

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पी एम श्री हाई स्कूल सादलपुर में वार्षिकोत्सव ,पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।

 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पी एम श्री हाई स्कूल सादलपुर में वार्षिकोत्सव ,पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।                                 

  
                                            

  नगर के पीएम श्री हाईस्कूल में जहां गणतंत्र दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों ने जहां समां बांधा था वहीं भाग दो के रूप में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह प्राचार्य श्रीमती अनीता चिंचोलीकर की अध्यक्षता में, सरपंच श्रीमती धनकुंवर अजय डांगी, उपसरपंच माया लाखनसिंह चौहान, जनपद सदस्य श्रीमती मिश्रा बाई कैलाश नाथ, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा, लाखनसिंह चौहान, कन्हैयालाल परिहार के मुख्य आतिथ्य में उत्साह पूर्वक मनाया गया।

 होनहार कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां  देकर समां बांध दिया। 

विद्यालय में वर्ष भर चलने वाली विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी करने वाले,राज्य स्तर पर, स्काउट गाइड नेशनल जम्मूरी में भागीदारी करने वाले छात्र छात्राओं,खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता, उपविजेता, एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले होनहार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मेघा पुरस्कार वितरण समारोह जो लगातार तीन घंटे से अधिक चला में मोमेन्टो, मेंडल, प्रशस्ति-पत्र,खेल सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। 

साथ ही एस आर एफ फाउन्डेशन द्वारा भी पुरस्कार सामग्री उपलब्ध करवाई गई, पुरस्कृत छात्र छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। वर्मा ने विद्यालय प्राचार्य एवं स्टाफ के प्रति साधुवाद ज्ञापित किया। समस्त स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा।संचालन अतुल श्रीवास्तव ने किया। आभार शिक्षक रामप्रसाद विश्व कर्मा ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा के समिप ग्राम लीलेडीपुरा मैं बनाए जा रहे स्लॉटर हाउस (बुचडखाना) को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में भारी आक्रोश दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

 बेटमा के समिप ग्राम लीलेडीपुरा मैं बनाए जा रहे स्लॉटर हाउस (बुचडखाना) को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में भारी आक्रोश दी उग्र आंदोलन की चेतावनी --- अत्यंत गंभीर चेतावनी तहसील देपालपुर, जिला इंदौर तहसील देपालपुर के अन्तर्गत ग्राम लीलेडीपुरा में प्रस्तावित नया बुचरखाना (वधशाला) सम्पूर्ण हिंदू समाज की धार्मिक आस्था, परंपराओं, और संस्कृति का खुला अपमान है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, और हिंदू समाज इस कृत्य की कट्टर निंदा करता है और इस चेतावनी के माध्यम से साफ़ शब्दों में ऐलान करता है: > यदि ग्राम लीलेडीपुरा में इस बुचरखाने का निर्माण  तुरन्त बंद नहीं किया गया, तो हम तहसील और जिला स्तर पर उग्र, अडिग और निर्णायक जनांदोलन छेड़ेंगे। यह आंदोलन तीव्र, व्यापक और रुकने वाला नहीं होगा — यह धर्म, आस्था और अस्तित्व की लड़ाई है। हम स्पष्ट रूप से कहते हैं — या तो यह वधशाला रुकेगी, या फिर प्रशासन का चैन। इस संघर्ष के सभी परिणामों की पूरी जिम्मेदारी होगी: बुचरखाने के स्वामी की, निर्माण में सहयोग देने वालों की, और प्रशासन की निष्क्रियता की। बजरंग दल और हिंदू समाज किसी भी क़ीमत पर इस अपवित...