भारतीय सेना के फौजी लाखनसिंह सिसौदिया गुलवा का एतिहासिक अभिनंदन किया गया।
राजपूत रेजीमेंट के नायब सूबेदार लाखनसिंह सिसौदिया के सेवानिवृत्त होने पर जब गृह नगर गुलवा दिग्ठान आगम हुआ तो सादलपुर से वाहन रैली आरंभ की गई जो इण्डोरमा में गोकुल गेहलोद , मलखान सिंह मोरी व साथियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया,वाहन रैली ग्राम सुलावड़ पहुंचने पर शोभायात्रा निकाली गई ग्राम वासियों ने गाजे बाजे के साथ आत्मीय स्वागत किया। चम्बल बरोदा में गेहलोद परिवार सहित ग्राम वासियों ने पूष्प वर्षा कर गाड़ियों के काफिले की अगवानी की।दिग्ठान वाली माता के दरबार तक शोभायात्रा निकाली गई। मैया को चुनरी चढ़ाई गई ।थाना प्रभारी समस्त पुलिस स्टाफ, कुशवाह समाज नीलेश कुशवाह सहित बड़ी संख्या में नगर वासियों,सरपंच जितेन्द्र कठोडिया, विद्यालयों के स्टाफ महु से पधारे भारतीय सेना के सैनिक बन्धु सुबेदार मेजर सुरेश सिंह एवं साथियों ने माल्यार्पण कर शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।वाहन रैली ग्राम पातल्यापुरा,रतवा पहुंचने पर गर्म जोशी से स्वागत किया गया।गृह ग्राम गुलवा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जगह जगह पूष्प वर्षा माल्यार्पण का दौर चला सभी मंदिरों के दर्शन कर निज निवास पर पहुंचे तो मंगल आरती उतारी गई।बडी संख्या में ग्राम वासियों की एवं मातृ शक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही। सिसौदिया परिवार ने सह भोज का आयोजन किया।इस अवसर पर प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन म प्र के प्रांतीय प्रचार मंत्री रामभरोसे वर्मा को
सेवा निवृत्त सुबेदार लाखनसिंह सिसौदिया ने बताया कि शुरू पोस्टींग फतेहगढ़ उत्तरप्रदेश में राजपूत सेन्टर में ट्रेनिंग करके सिपाही के पद पर शफथ ग्रहण की।सात्ताविस वर्ष के सेवाकाल में असम,मणीपुर,भूटान, जम्मू-कश्मीर,लेह लद्दाख, पठानकोट पंजाब, में प्रमोशन पाकर नायक पद प्राप्त होने पर फाजिल्का, दिल्ली,लखनव, में सेवा दी हवलदार पर जम्मू-कश्मीर पुंछ राजोरी, भोपाल एस एस बी सेन्टर,महु,बीनागुड़ी बंगाल,सिक्कीम,कोटा राजस्थान से पुनः जहां से सेवा शुरू की थी राजपूत रेजीमेंट सेन्टर फतेहगढ़ उत्तरप्रदेश से अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए।सिसौदिया परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया गया।


Comments
Post a Comment