पीएम श्री हाई स्कूल सादलपुर में प्राथमिक विभाग द्वारा TLMएवं विज्ञान गणित माडल प्रदर्शनी लगाई गई
पीएम श्री हाईस्कूल सादलपुर के प्रांगण में प्राथमिक,माध्यमिक ,हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा निर्मित टि एल एम एवं विज्ञान गणित के माडल की प्रदर्शनी प्राचार्य श्री मती अनिता चिंचोली कर की अध्यक्षता में, तथा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा के मुख्य आतिथ्य में तथा समस्त स्टाफ की गरिमा मय उपस्थिति में किया गया ।
प्रदर्शनी में सहभागिता कर रहे विद्यार्थियों ने अपने अपने माडलों के बारे में बताया अवलोकन करने वाले मुख्य अतिथि सहित दर्शको ने खूब सराहा। श्रेष्ठ निर्माताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।अंत में श्री महेन्द्र कुमार अवस्थी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।



Comments
Post a Comment