Video बेटमा , मनुष्य को कंस रूपी अहंकार को त्याग कर श्री कृष्ण के समान सरल बनना चाहिए , पंडित श्री लोकेशा नंद जी शास्त्री
रणजीत मंडलोई , बेटमा बेटमा, मनुष्य को कंस रुपी हंकार को त्याग कर श्री कृष्ण जैसे सरल बनना चाहिए उक्त विचार श्री लोकेशा नंद जी शास्त्री ने भागवत कथा मैं कहे |बेटमा नगर में आवास कॉलोनी( सागौर रोड) पर पुलवामा हमले मैं शहीद हुए भारत के जांबाज सैनिकों की आत्म शॉती व मोक्ष प्राप्ती हेतु आवास कॉलोनी रहवासी संघ द्वारा भागवत कथा का बड़ आयोजन किया जा रहा है | आज छठवें दिन कंस वध एवं श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह का प्रसंग दर्शाया गया कृष्ण और रुक्मणी विवाह के अवसर पर भारी आतिशबाजी व पुष्प वर्षा के साथ विवाह संपन्न हुआ | एवं भक्तजन भजनों पर खूब थिरके |इस अवसर पर श्री शास्त्री जी को मॉ दुर्गा कि प्रतिमा आयोजको द्वारा भेट की गई | शुक्रवार को अंतिम दिवस की कथा होगी एवं शनिवार शाम 6:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा आवास कॉलोनी में पहली बार रात्रि में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्म लाभ ले रहे हैं | कथा में मुख्य रूप से श्री पुरुषोत्तम धाकड़ सदस्य जिला पंचायत , कृपाराम सोलंकी सदस्य जिला पंचायत, बलराम जी ठाकुर मोथला, विजय कुमरा...