Skip to main content

Posts

बेटमा की काली बिल्लोद में आज होगा प्रदेश की पहली मानव मल और जल ट्रीटमेंट प्लांट का भूमि पूजन

 बेटमा की काली बिल्लोद में मानव मल और जल के ट्रीटमेंट प्लांट का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक विशाल पटेल के द्वारा 27 दिसंबर को किया जाएगा यह प्रदेश की पहली मल जल प्रबंध इकाई होगी मानव मल को बैक्टीरिया रहित कर खाद बनाया जाएगा और दूषित जल को साफ कर खेती व मछली पालन के उपयोग में लिया जाएगा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत गांव को खुले में शौच से मुक्त तो कर लिया है लेकिन सेफ्टी टैंको में इकट्ठा होने वाले मल जल को खाली कर उसका सही डिस्पोजल करना बड़ी चुनौती रहती है इसके बेहतर प्रबंधन के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने देशभर में 23 राज्यों में मानव बल प्रबंधक आई बनाने का प्रस्ताव दिया है इस तरह का प्रोजेक्ट बांग्लादेश जैसे देशों में काफी सफल रहा है इंदौर जिले के देपालपुर तहसील की 35000 आबादी वाली पंचायत काली बिल्लोद को इसके लिए चयनित किया गया है साथ ही सीसी रोड का भूमि पूजन श्रद्धांजलि हाल एवं स्वच्छता वाहन का लोकार्पण भी विधायक विशाल पटेल के द्वारा किया जाएगा उक्त जानकारी सरपंच प्रतिनिधि गणेश परमार ने दी है |

माफियाओं के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही में बेटमा पुलिस ने 20 पेटी देसी शराब सहित आरोपी को गिरफ्तार किया

 माफियाओं के विरुद्ध की जा रही  कार्यवाही में बेटमा पुलिस ने  20 पेटी देसी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार किये | बेटमा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पश्चिम एसपी के आदेशों को फॉलो करते हुए अपनी सक्रियता दर्शाते हुए बेटमा पुलिस ने फिर अपनी मजबूती और सक्रियता का उदाहरण पेश करते हुए अवैध रूप से ले जा रही  20पेटी देसी शराब जिसकी कीमत लगभग 90हजार है 2 स्थानों से बरामद की गई । दो आरोपियों को  एक वाहन के साथ  गिरफ्तार किया गया और एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है । लगातार अवैध रूप से कर रहे कारोबार और अवैध रूप से लाई जा रही शराब पर बेटमा थाना शिकंजा कसे हुए हैं, वहीं देपालपुर और गौतमपुरा थाने पर इस प्रकार की कोई दंडात्मक कार्यवाही देखने को नहीं मिली जबकि दोनों थाने से लगे हुए  नजदीकी गांवों में लगातार शराब बेची जा रही है । सूत्रों की मानें तो अवैध रूप से बेची जा रही शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं ,कि उनका कहा इस प्रकार से दर्शाया जाता है कि प्रशासन और आबकारी विभाग को जब हम बंदी देते हैं तो कौन ऐसी ताकत होती है जो हम पर हाथ डाले । वही देपालपुर तहसील ...

बेटमा के गुरुद्वारा परिसर में हुआ विशाल निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन

बेटमा। शासन द्वारा मंगलवार को नगर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया | गुरुद्वारा परिसर में प्रातः 9 से शाम 4 बजे तक आयोजित इस शिविर में गर्भवती महिलाओं व बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ परीक्षण किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विशाल पटेल ने किया इस अवसर पर  देपालपुर एसडीएम प्रतुल सिन्हा ने बताया कि शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी की गई, साथ ही बीमार व अन्य महिलाओं , बच्चों का उपचार करने के साथ साथ विभिन्न जांच भी कि गई। शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाई का वितरण भी किया गया। शिविर में मरीजों की स्वास्थ जांच के आलावा  रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इसके अलावा शिविर में निशक्तता के कार्ड ,आधार कार्ड , आयुष्मान कार्ड , दिव्यांगों पहचान पत्र आदि बनाए गये  |  साथ ही आधार कार्ड में संशोधन का कार्य भी किया गया | स्थानीय नगर परिषद द्वारा नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु बनाई गई बैंको का शुभारंभ  प्लास्टिक व डिस्पोजल मुक्त करने हेतु परिषद द्वारा बनाई गई ठेला बैंक व बर्तन बैंक सह...

बेटमा के गुरुद्वारा परिसर में कल होगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन

बेटमा। शासन द्वारा मंगलवार को नगर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। गुरुद्वारा परिसर में प्रातः 9 से शाम 4 बजे तक आयोजित इस शिविर में गर्भवती महिलाओं व बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ परीक्षण किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विशाल पटेल करेंगे। देपालपुर एसडीएम प्रतुल सिन्हा ने बताया कि शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी की जाएगी। साथ ही बिमार अन्य महिलाओं व बच्चों का उपचार करने के साथ साथ विभिन्न जांच भी कि जायेगी । शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाई का वितरण भी किया जाएगा। शिविर में मरीजों की स्वास्थ जांच के आलावा  रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा । इसके अलावा शिविर में निशक्तता के कार्ड ,आधार कार्ड , आयुष्मान कार्ड , दिव्यांगों पहचान पत्र आदि बनाने हेतु केम्प लगेगा। इन केम्प पर मरीज अस्पताल में निःशुल्क उपचार हेतु आयुष्मान कार्ड , दिव्यांग लोग दिव्यांग होने प्रमाण पत्र आदि बनवा सकेंगे। साथ अपने आधार कार्ड में संशोधन करवा सकेंगे या गुम होने पर नया बनवा सकेंगे। स्थानीय नगर परिषद द्वारा नगर को प्लास...

Video माफियाओं के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही में बेटमा पुलिस ने 200 लीटर अवैध शराब मय वाहन पकड़ी

बेटमा , इंदौर माफियाओं के विरुद्ध की जा रही  कार्यवाही में बेटमा पुलिस ने 200 लीटर अवैध शराब मय वाहन पकड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शहर इंदौर, पुलिस अधीक्षक पश्चिम, उप पुलिस अधीक्षक  महू , एसडीओपी  देपालपुर द्वारा शहर में माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करने व नियंत्रण रखने हेतु शराब माफिया  पर बड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन मे पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई की तीन व्यक्ति मेटवाड़ा फाटा पर धार तरफ से एक टाटा एस लोडिंग वाहन  मैं बेटमा तरफ बड़ी मात्रा में अवैध शराब लेकर आ रहा है । उक्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कारवाही कर, गाड़ी को घेराबंदी कर रोका व तलाशी  लेते हुवे उक्त टाटा एस वाहन नंबर एमपी 09 एलपी 7507 मैं 40_ 40 लिटर के पूरे भरे हुए 5 ड्रम मिले जिनमें लगभग 200 लीटर अवैध शराब कीमती करीब ₹12000 की होना पाया गया। तीनों आरोपियों से नाम पता पूछते  उनके नाम प्रकाश पिता बद्री पवार जाति बंजारा उम्र 24 साल निवासी देवास हाल देवगुराडिया ब्रिज के पास इंदौर कमल पिता सायवर पवार जाति बंजारा नायक उम्र 39 साल निव...

सर्द हवा से कंपकंपाया इंदौर शहर, स्‍कूलों के समय में बदलाव

 सर्द हवा से कंपकंपाया इंदौर शहर, स्‍कूलों के समय में बदलाव उत्तर भारत में छाए कोहरे और आसपास के इलाकों में हुई ओलावृष्टि ने ठंड को बढ़ा दिया है।  इंदौर। सर्द हवा ने रविवार को दिन का तापमान नौ डिग्री गिरा दिया। गुनगुनी धूप की आस में सुबह घरों के दरवाजे-खिड़की खुले, लेकिन तेज रफ्तार सर्द हवा ने कंपकंपा दिया। शाम को अलाव भी जलाने पड़े। सुबह से शाम तक सूरज ने भी दर्शन नहीं दिए और धुंध जैसी छाई रही। बीते 24 घंटों में ही तापमान में छह डिग्री की गिरावट आई। ठंड के कारण स्‍कूलों के समय में भी बदलाव कर दिया गया है।  अब प्राथमिक और माध्‍यमिक स्‍कूल सुबह नौ बजे से आरंभ करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जबकि हाई स्‍कूल और हायर सेकेंडरी कक्षाओं का समय सुबह साढ़े आठ बजे से रखने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए हैं।

सांसद लालवानी का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

सांसद लालवानी का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत नागरिकता संशोधन बिल पास करा कर मोदी सरकार ने इतिहास रच दिया है  : लालवानी इंदौर। आज संसद का शीत सत्र समाप्त होने पर इंदौर के सांसद इंदौर पहुंचे। इंदौर एयरपोर्ट पर आज बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता एवं सिंधी समाज के कई समाजबंधु बड़ी संख्या में पहुंचे। ऐतिहासिक नागरिकता संशोधन बिल लोक सभा एवं राज्य सभा में पास होने पर लालवानी ने एयरपोर्ट पर उपस्थित समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने इतिहास रच दिया है. इतिहास की पुरानी गलतियों को सही करने के लिए उनका यह कदम हमेशा याद रखा जाएगा। आपने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उन्हें शहरी विकास मंत्रालय की स्टेण्डिंग कमेटी का सदस्य मनोनीत कर जो जिम्मेदारी दी है मैं उसके साथ पूरी तरह न्याय करूंगा। एयरपोर्ट पर मौजूद सैकड़ों उत्साही कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार-फूल से लाद दिया। इस अवसर पर कई बीजेपी नेता व गणमान्य नागरिक एयरपोर्ट पहुँचे ।