Skip to main content

Posts

ईवीएम व वीवीपेट वेयर हाउस का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न --

 ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर से ईवीएम व वीवीपेट वेयर हाउस का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न -- प्रभारी मंत्री डॉ. मिश्र ने जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट व पर्यटन मंत्री सुश्री ठाकुर के साथ किया लोकार्पण इंदौर 09 जुलाई 2021 स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के लिये इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन व वीवीपेट मशीन को सुरक्षित रखना आवश्यक है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन मशीनों की सुरक्षा के लिये सभी जिलों में ईवीएम व वीवीपेट वेयर हाउस निर्मित कराये जा रहे हैं। यह बात प्रदेश के गृह मंत्री एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने निर्वाचन कार्यालय के वेयर हाउस के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अभी स्टेडियम में वोटिंग मशीन रखी होने से खिलाड़ियों को असुविधा हो रही है। अत: अब यह मशीनें तत्काल इस वेयर हाउस में शिफ्ट की जायें। कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन व संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री आकाश विजयवर्गीय, श्री रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिन...

मध्यप्रदेश मीणा समाज द्वारा नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष धनावत और अन्य पदाधिकारियों का सम्मान किया

 महू से संदीप मौर्या की रिपोर्ट मध्यप्रदेश मीणा समाज द्वारा नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष धनावत और अन्य पदाधिकारियों का सम्मान किया  महू>मध्यप्रदेश मीणा समाज सेवा संगठन के तत्वाधान में नवनियुक्त पदाधिकारियों और मीणा समाज के कोरोना योद्धा डॉक्टरों के सम्मान समारोह भोपाल में मुख्य अतिथि मीणा समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक खातेगांव गणपत पटेल कार्यक्रम की अध्यक्षता मीणा समाज प्रदेश अध्यक्ष जगदीशसिंह मीणा, प्रदेश संगठन महामंत्री संतोष मीणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखन मीणा, प्रवक्ता लीलेंद्र मीणा और वरिष्ठजनों ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जुगनू जादवसिंह धनावत और अन्य पदाधिकारियों,डॉक्टरों का किया सम्मान। इस अवसर पर जुगनू जादवसिंह धनावत ने अपने उद्बोधन में कहा समाज की सच्ची सेवा भूखे को रोटी, बेरोजगार को काम और किसानों को उनकी फसल का सही दाम मानव सेवा जीवन का वह पहलू है जो हमें आत्मशांति प्रदान करता है हमें इस पथ पर आगे बढ़ना चाहिए तभी खुशहाली चलकर आएगी मैं पद पर रहूं चाहे ना रहूं मेरी अंतिम सांस तक मुझसे जो बनेगा वह मदद मैं आमजन की करता रहूंगा। इससे पूर्व इनके पिता स्व...

पूर्व कांग्रेस कमेटी के अखिल भारतीय अध्यक्ष के जन्मोत्सव पर गरीब बस्तियों में जाकर राशन का वितरण किया

 इंदौर के महू से संदीप मौर्य की रिपोर्ट पूर्व कांग्रेस कमेटी के अखिल भारतीय अध्यक्ष के जन्मोत्सव पर गरीब बस्तियों में जाकर  राशन का वितरण किया महू में आज कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व कांग्रेस कमेटी के अखिल भारतीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। जहां पर कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का जन्म दिन गरीबों के बीच में पहुंचकर मनाया।  शक्ति सिंह गोयल और संजय शर्मा ने बताया कि सुबह 9:30 बजे महू स्थित पलासिया रोड पर मोदी गार्डन के समीप  गंभीर पुलिया के पास झूग्गी झोपड़ी में अपना जीवन यापन करने वाले निर्धन लोगो को राशन का वितरण किया। संजय शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा गरीबों के हम दर्दी है और वह गरीबों के मसीहा भी माने जाते है।  उनके इस संकल्प पर चलकर आज उनका जन्मदिन अनोखे अंदाज में धूमधाम से मनाया गया। शक्ति सिंह गोयल ने बताया कि कांग्रेस कमेटी के निर्देश के अनुसार सभी कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने मनाया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस महू ग्रामीण अध्यक्ष हुकमसिंह आंजना ने बताया कि  बेसहारा बुजुर्ग महिला व बच्चों के साथ सुखा राशन वितर...

बेटमा में कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ पूर्व विधायक मनोज पटेल एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष धर्मवीर सिंह चौहान रहे उपस्थित

बेटमा। नगर के इंदौर रोड स्थित जगदीश वाटिका में तैयार कोविड केयर सेंटर का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के पूर्व  एडीएम राजेश राठौर,  मुख्य नगर परिषद् अधिकारी मीनाक्षी पाटीदार एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष  धर्मवीर सिंह चौहान ने सेंटर का निरीक्षण किया |   सेंटर में प्रथम चरण में 100 और द्वितीय चरण में 200 कोविड के रोगियों का उपचार किया जाएगा। सेंटर में भर्ती करने के लिए प्रत्येक फीवर क्लीनिक और सीएचसी बेटमा के इंचार्ज डाक्टर द्वारा रोगियों का चयन किया जाएगा । सेंटर में प्रथम चरण में 100 और द्वितीय चरण में 200 कोविड के रोगियों का उपचार किया जाएगा। इस प्रकार चयनित रोगियों को शासकीय एंबुलेंस के माध्यम से सेंटर में लाकर भर्ती किया जाएगा। किसी भी पेशेंट को सीधे सेंटर में एडमिट नहीं किया जाएगा एवं गंभीर पेशेंट को भी सेंटर में भर्ती नहीं किया जाएगा। सेंटर में बिना लक्षण वाले पाजिटिव पेशेंट को रखा जाएगा। सेंटर में मंगलवार को एक पुरूष रोगी को भर्ती किया गया है। सेंटर में 24 घंटे डाक्टर और नर्स की उपलब्धता रहेगी। यहां पर निशुल्क दवा दी जाएगी। किसी रोगी का स्वास्थ्य खर...

Big Breaking:- इंदौर में तेंदुए का आतंक

Big Breaking:-  इंदौर में तेंदुए का आतंक छोटे बच्चे सहित दो अन्य व्यक्तियों पर हमला पुलिसकर्मी घायल ओर क्षेत्र का एक चौकीदार भी घायल तेंदुए को पकड़ने की कोशिश जारी, कल दोपहर में जंगल क्षेत्र से रहवासी क्षेत्र मैं गुस्सा था तेंदुआ तब से लगातार उसको पकड़ने की कोशिश की जा रही है लेकिन अभी तक तेंदुए को पकड़ने में सफलता हाथ नहीं लगी है पुलिस एवं वन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है।

नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की

 नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की बेटमा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, खंडवा के सांसद नन्दकुमारसिंह जी चौहान"नन्दू भैया" के आकस्मिक निधन होने से गुरुनानक मण्डल बेटमा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।  जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष गोपालसिंह जी चौधरी, जिला महामंत्री गुमानसिंह जी पंवार, बेटमा नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीरसिंह चौहान (बब्बी दरबार), मोहनसिंह जी कछावा, मूलचंद जी शर्मा, दिनेश जी गर्ग, कैलाश जी भाँगड़िया, रामनिवास जी दाऊ, अंतरसिंह जी मोथला, मानसिंह जी दरबार, कैलाश जी चौधरी, टी गुरु, मण्डल अध्यक्ष मलखानसिंह जी पंवार, मण्डल महामंत्रीद्वय रोशन जी भाँगड़िया, गणेश जी परमार, नगर अध्यक्ष शशि जी जायसवाल,  महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता जी जाजू, इंदु जी कोठारी, ललिता जी सुलाखीया, रानी जी पांचाल, मंजू चौहान, शिवनारायण जी मकवाना, नीलेश जी उपाध्याय, नीलेश जी चौहान,  समन्दर सिंह जी, हिम्मतसिंह जी पुरोहित, जगदीश जी चौहान, सतीश चौहान, बंटी जी खंडेलवाल, गोविंद जी काबरा, अजय जी तिवारी, योगेंद्र जी तोमर, अजय जी खंडेलवाल, बाबू जी दुबे, अनीश जी जाजू, मदर...

बेटमा नगर परिषद् मतदाता सूचि का अंतिम प्रकाशन हुआ |

 बेटमा नगर परिषद् मतदाता सूचि का अंतिम प्रकाशन हुआ | बेटमा। आगामी माह में होने वाले नगर परिषद चुनाव के तहत 3 मार्च बुधवार को  मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। मतदाता सूची में  नाम जोड़ने व घटाने की संपन्न हुए प्रकिया के बाद अब नगर के कुल  मतदाताओं की संख्या 12261 हो गई हे । आगामी माह में होने वाले  चुनाव में 12261 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर बेटमा नगर परिषद के अध्यक्ष व 15 वार्डो के पार्षद का चयन करेंगे। इस बार नगर परिषद अध्यक्ष का पद अन्य पिछड़ा वर्ग  महिला के लिए आरक्षित है,  वही वार्ड क्रमांक  2, 3, 4, 5, 6,10,11  एवं 13 में महिलाओं का  बाहुल्य है | वार्ड क्रमांक 4 एवं 13 में 1000 से अधिक मतदाता होने के कारण दो दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं |  चुनाव हेतु निम्नलिखित मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं वार्ड क्रमांक 1  आंगनवाड़ी केंद्र तहसील कार्यालय के पास  वार्ड क्रमांक 2  होली रोजरी स्कूल गुरु कृपा कॉलोनी देपालपुर रोड  वार्ड क्रमांक 3  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन कमरा नंबर 8 इंदौर रोड  वार्ड...