Skip to main content

Posts

बेटमा नगर परिषद ने शेर सिंह बघेल को दी विदाई

 बेटमा नगर परिषद ने शेर सिंह बघेल को दी विदाई बेटमा- मध्य प्रदेश शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल  द्वारा  श्री शेर सिंह बघेल सहायक वर्ग 03 नगर परिषद बेटमा का स्थानांतरण नगर पालिका परिषद भिंड जिला भिंड होने से विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई ।  श्री बघेल 11 मार्च 2019 से  26 सितंबर 2023 तक नगर परिषद बेटमा में पदस्थ रहे। श्री बघेल ने अपने कार्यकाल में  बेटमा नगर की आम जनता  को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाया ।   वित्तीय वर्ष 2021-22 में  दीनदयाल राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के विभिन्न घटकों एवं प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना अंतर्गत शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य को 100 प्रतिशत प्राप्त करके मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।  मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत विशेष कार्य के श्रीमान कलेक्टर महोदय जिला इंदौर द्वारा सेवा सम्मान पत्र दिया गया। विदाई समारोह के कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री शशि जायसवाल, पार्षद प्रतिनिधि श्री समंदर सिंह चौहान,  मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शुभम मकवाना , श्री...

सादलपुर में चार दिवसीय सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज मेला उत्सव प्रारंभ।

 सादलपुर में चार दिवसीय सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज मेला उत्सव प्रारंभ।           प्रतिवर्षानुसार सादलपुर में वीर तेजाजी महाराज मेला उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गत रात्रि में माता चौक पर सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन लोक शैली में आदर्श रामायण एवं सांस्कृतिक मण्डल सादलपुर के लोककलाकार रामभरोसे वर्मा, सुभाष जाट, हरिओम व्यास,परसराम चौहान, भगवान सिंह सोलंकी, रामकिशन चौधरी, संदीप चौहान, कैलाश झाड़की,शोभभाराम जाट, सुरेश कुशवाह,दिनेश चांदेर, ने विभिन्न भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं एवं मातृ शक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही।  नाटक की प्रस्तुति तीन दिन की जावेगी। तेजा दशमी को विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें आस पास के हजारों यात्रियों की उपस्थिति में थानक पर निशान चढ़ायें जावेंगे तथा तांती तोड़ी जावेगी। जुहावदा बजरंग दल अखाड़े के कलाकारों द्वारा हेरत अंगेज कारनामे दिखाए जावेगे।  सुरसुरा राजस्थान से ज्योत लाई जाकर स्थापित की गई। थानक के मुख्य पुजारी ऊंकारलाल जाट, राजेन्द्र जाट,शुभम कुश मेंवाह, बाबूलाल चौध...

श्रीमती बाल किशोरी जामोद को नेशन बिल्डर अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।

 श्रीमती बाल किशोरी जामोद को नेशन बिल्डर अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।  बेटमा- विश्व साक्षरता दिवस पर नेशन बिल्डर अवार्ड- 2023   इंदौर जिले के 63 शासकीय शिक्षकों का सम्मान रोटरी क्लब आफ प्रोफेशनल द्वारा किया गया ।      हर वर्ष शासकीय स्कूलो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षको का सम्मान करते है इस वर्ष शासकीय प्राथमिक विद्यालय खतेड़िया सारंग में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु श्रीमती बालकिशोरी जामोद का सम्मान रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल द्वारा नेशन बिल्डर अवार्ड 2023 देकर सम्मानित किया गया।       इस अवसर पर मुख्य अतिथि इंदौर निगमायुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह, विशेष अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास, शिक्षाविद डॉक्टर जयंतीलाल भंडारी क्लब के अध्यक्ष विवेक तांतेड, सचिन हरप्रीत सिंह ओबेरॉय,असिस्टेंट गवर्नर वीरेंद्र व्यास ,कार्यक्रम के समन्वयक भगवती प्रसाद पंडित आदि की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ । 👉 हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️                    👉 खोजी नजर न्यूज़ के लिए - प्...

सादलपुर में कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत शोभायात्रा के साथ भोलेनाथ का अभिषेक किया।

 सादलपुर में कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत शोभायात्रा के साथ भोलेनाथ का अभिषेक किया।                    श्रावण मास के अंतिम सोमवार को बलखंडी धाम बोदवाड़ा से परम पूज्य संत बालकानन्द ब्रह्मचारी जी महाराज,जयेन्द्र्न्नद गिरी के पावन सानिध्य में सादलपुर के लगभग पचास कावड़ यात्रियों ने बुधवार को महेश्वर के लिए प्रस्थान किया।  नर्मदा जी के अहिल्या घांट से पवित्र जल भरकर मां नर्मदा जी को कांवड़ मे विराजमान कर गुजरी, मांडवगढ़,दिग्ठान होते हुए सादलपुर पंचम दिवस में प्रवेश करने के साथ ही नागर वासियों ने गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकालकर प्रमुख मार्गों होते हुए नर्मदेश्वर महादेव मंदिर एकलदूना रोड़ जल चढ़ाते हुए नगर के प्राचीन गणेंश मंदिर पर पंडित हरिओम व्यास, पुजारी दामोदर व्यास के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भोलेनाथ जी का महाअभिषेक किया गया।  बोदवाड़ा धाम में बल खण्डी हनुमान जी का अभिषेक किया गया आरती उतारी गई। ग्राम पंचायत सादलपुर का विशेष सहयोग रहा।शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन किया गया कांवड़ यात्रियों के ...

रमेश दास बैरागी बारह सौ कि.मी. पैदल हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने पर भव्य स्वागत किया गया।

 रमेश दास बैरागी बारह सौ कि.मी. पैदल हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने पर भव्य स्वागत किया गया।                    सादलपुर के इतिहास में स्वर्णिम पन्ना जोड़ने वाले भलेनाथ के भक्त वैष्णव बैरागी परिवार के कांवड़ यात्रि रमेश दास बैरागी जब हरिद्वार से गृह नगर गंगाजल लेकर पधारे तो नगरवासियों ने गर्मजोशी के साथ संकट मोचन हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई ।  चमन चौराहे पर पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा, विधायक प्रतिनिधि राजेश वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि अजय डांगी, उपसरपंच प्रतिनिधि लखन चौहान, उदयसिंह चौहान,दिलिप कुशवाह,भादरसिंह कुशवाह, भोमसिंह पटवारी सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने पूष्प वर्षा कर स्वागत किया।नगर में जगह-जगह माल्यार्पण कर हार्दिक अभिनन्दन किया गया।गणेंश मंदिर, श्रीराम मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर होते हुए नाचते गाते आतिशबाजी करते हुए एकलदूना रोड़ स्थित शिव दरबार मंदिर पर भोलेनाथ जी का गंगाजल से अभिषेक पं श्याम जोशी के सानिध्य में किया गया।  इस अवसर पर शिवनारायण जाट, रामस्वरूप वर्मा,...

अलीराजपुर थाने में बलात्कार एवं मारपीट की रिपोर्ट का मामला---

 अलीराजपुर थाने में बलात्कार एवं मारपीट की रिपोर्ट का मामला----- मामला संक्षेप में इस प्रकार हैं कि आलीराजपुर विधायक के संबंधी के विरुद्ध 01/03/2021 को एक महिला द्वारा आलीराजपुर थाने मे बलात्कार एव मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी जिसके उपरांत पुलिस द्वारा अनुसंधान कर न्यायालय मे चालान पेश कर दिया गया था ! मामले की सुनवाई के दौरान 17/1/22 को आरोपी के द्वारा एक आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसमें की उसने घटना दिनाँक को स्वयं के नाबालिक होने से मामले को बाल न्यायालय को हस्तांतरित करने हेतु निवेदन किया गया जिसे की प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आलीराजपुर श्री अभिषेक गोयल द्वारा घटना की प्रथम दिनांक  28/5/2020 को नाबालिक पाते हुए मामले को बाल न्यायालय को भेज दिया था जिसके विरुद्ध पीड़िता द्वारा माननीय उच्च न्यायालय इंदौर मैं अधिवक्ता आयुष पांडे  के माध्यम से उक्त आदेश को चुनौती दी जिसमें माननीय उच्च न्यायालय के  माननीय  न्यायाधिपति प्रेम नारायण सिंह साहब द्वारा अपराध की घटना दिसंबर 2020 एवं फरवरी 2021 मैं भी होने से एवं उक्त दिनांक को आरोपी के  बालिक हो जाने से ...

माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इंदौर में संभागीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन से किया चुनाव का शंखनाद

 माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इंदौर में संभागीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन से किया चुनाव का शंखनाद इंदौर। 30 जुलाई 2023/भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने बताया कि अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इंदौर स्थित कनकेश्वरी गरबा मैदान में संभागीय बूथ अध्यक्ष  को संबोधित किया । इस अवसर पर माननीय अमित शाह ने मां अहिल्या बाई ,कुशाभाऊ ठाकरे , एवम राजमाता जी को याद कर उन्हें प्रणाम किया उसके पश्चात अपने उद्बोधन की शुरुआत की उन्होंने कहा कि चुनाव की शुरुआत हो रही है और भारत माता के जयघोष के साथ प्रचण्ड बहुमत का संकल्प दिलाया। श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 70 वर्षो तक धारा 370 को बच्चे की तरह पाल कर रखा और माननीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने उसे समाप्त करने का निर्णय लिया। स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी द्वारा बूथ टोली की संरचना का प्रारंभ किया गया था जिस के कारण हर बूथ पर , हर गांव में मध्य प्रदेश में  भाजपा इतनी मज़बूत दिखाई देती है। श्री शाह ने कहा कि मैं कार्यकर्ताओ से आह्वान करने आया हूं , ...