Skip to main content

Posts

बेटमा मे निकाली जाएगी भव्य चुनरी यात्रा

.   बेटमा मे निकाली जाएगी भव्य चुनरी यात्रा | चुनरी यात्रा  की तैयारी बहुत ही जोर शोर से चल रही है | यात्रा संयोजक सुर्यपाल धामन्दिया (कुशवाह) जगह जगह विभिन्न समाज जनो कि मिटिंग लेकर चुनरी यात्रा को सफल बनाने कि अपील कर रहै है | रविवार 30 सितम्बर शाम 8;00 बजे माहेश्वरीमंदिर मे भी चूनरी यात्रा को लेकर मिटिंग रखी गई है | |   *🚩🚩विशाल चुनरी यात्रा🚩🚩*          🙏जयश्री गणेशाय नमः🙏       *🌷🙏जय माँ अन्नपूर्णा🙏 🌷* 💐स्व. दादा *जानकीवल्लभ जी धामन्दिया(कुशवाह)* लाइनमेन की स्मृति में *माँ अन्नपूर्णा* के भक्तो द्वारा निकाली जाने वाली *भव्य चुनरी यात्रा (आठवां वर्ष)* का आयोजन इस वर्ष भी दि. *11 अक्टूबर 2018 गुरुवार* को *प्रात: 9.30 बजे* से *कचहरी घाटी प्रांगण बेटमा जिला इंदौर* से किया जाएगा। 🌸जिसमे भक्तिमय 🎷🎺🔈📢 *गीत संगीत की धुन पर थिरकते हुए गरबा मण्डली के साथ 251 कन्यायें अपने कलश लेकर चलेगी।* 🌸मातृशक्ति के साथ पुरुष वर्ग *माँ की 151 फिट लम्बी चुनरी* अपने हाथो में लेकर निकलेगे। *🌸नवदुर्गा के स्...

देखे Video नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना का शुभारंभ, सीएम ने किया राहुल पर कटाक्ष

न्युज रिर्पोटर रणजीत मंडलोई,बेटमा देपालपुर - बेटमा , सचिन तेंदुलकर रन मशीन है, और राहुल बाबा फन मशीन, क्योंकि वे राजनीति को मनोरंजन समझते हैं। उन्होंने मुझे घोषणा वीर कहा था, मैं स्वीकार करता हूं कि मैं घोषणा वीर हूं। मैंने नर्मदा का जल गंभीर में लाने की घोषणा की थी, जो आज पूरी कर दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात गुरुवार को देपालपुर में नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के शुभारंभ पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए मंच से कही। उन्होंने कहा कि अब मालवा की धरती भी खेती में ज्यादा पैदावार कर पंजाब और हरियाणा को टक्कर देगी। 2 हजार करोड़ रुपए की इस परियोजना से मालवा के 164 गांव में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। इसमें देपालपुर के 75 गांव, सांवेर के 26, महू के 6, उज्जैन, बड़नगर घटिया गांव के किसान सिंचाई कर सकेंगे।

भाजपा को झटका, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पद्मा शुक्ला का इस्तीफा, कांग्रेस में होंगी शामिल

भाजपा को झटका, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पद्मा शुक्ला का इस्तीफा, कांग्रेस में होंगी शामिल देश के समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पद्मा शुक्ला ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भोपाल। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं है। प्रदेश के समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पद्मा शुक्ला ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राकेश सिंह को पत्र लिखकर अपनी लगातार उपेक्षा की बात कही है। कांग्रेस ने अधिकृत घोषणा की है कि पद्मा शुक्ला दोपहर में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगी।  जानकारी के मुताबिक मप्र राज्य समाज कल्याण बोर्ड (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) की अध्यक्ष पद्मा शुक्ला ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ उन्होंने बोर्ड के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को लिखे पत्र में पद्मा शुक्ला ने लिखा कि वे 1980 से पार्टी की सदस्य रहीं हैं और पार्टी ने जो भी दायित्व दिए उनका निर्वहन किया। लेकिन उनके विजयराघवगढ़ विधानसभा ...

देखे VIDEO धार जिले के घाटा बिल्लोद कि चंबल नदी में डूबने से दो लोग लापता

ब्रेकिंग:-  बेटमा -  घाटा बिल्लोद चंबल नदी में डूबने से दो लोग लापता है | रेस्क्यु आपरेशन जारी    पुलिस घटना स्थल पर पहूची  गणेश विर्सजन के दिन हादसा | लापता युवको के नाम विजय शंकर एवं लोकेश बताए जा रहे है

बेटमा मे आज निकाली जाएगी राधा अष्टमी की शोभा यात्रा

बेटमा। सनशाईन वुमेंस क्लब द्वारा सोमवार को राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाएगी।  शोभायात्रा शाम 4 बजे अन्नापूर्णा मंदिर से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होगी। शोभायात्रा में झांकी भी शामिल होगी। राधाष्टमी : ब्रज और बरसाना में मनेगा जन्‍मोत्‍सव,  जानिये इसका महत्‍व श्री राधा भगवान श्री कृष्ण के प्राणों की अधिष्ठात्री देवी मानी गई हैं। श्रीकृष्ण का संदर्भ बिना राधा के पूरा नहीं होता है। राधा और कृष्ण मिलकर प्रेम का वृत्त पूरा करते हैं। हमारी परंपरा में शुद्ध प्रेम के प्रतीक के रूप में राधा-कृष्ण का नाम सबसे ऊपर माना जाता है। भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी को राधाष्टमी के नाम से मनाया जाता है।  राधाष्टमी के दिन श्रद्धालु बरसाना की ऊंची पहाड़ी पर स्थित गहवर वन की परिक्रमा करते हैं। इस अवसर पर रात-दिन बरसाना में बहुत रौनक रहती है। विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। धार्मिक गीतों तथा कीर्तन के साथ उत्सव का आरम्भ होता है।

देपालपुर में किसान महापंचायत कांग्रेस की दुसरी बडी रैली

देपालपुर। हफ्तेभर में कांग्रेस की दूसरी बड़ी रैली देपालपुर में हुई। रविवार को यहां प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पहुंचे।  इस कार्यक्रम को किसान महापंचायत नाम दिया गया, जहां करीब तीस हजार लोग पहुंचे थे। यह भीड़ कांग्रेस नेताओं के लिए भी काफी उत्साहित करने वाली थी। कमलनाथ ने यहां बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों की बदहाली जैसे सभी मुद्दों पर प्रदेश सरकार को जमकर घेरा। इस रैली में देपालपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता डाबी और उनके पति मिश्रीलाल आयोजनकर्ता विशाल पटेल के नेतृत्व में फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। यहां आमसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में बदलाव आ रहा है, परंतु मुझे चिंता है कि युवा तड़प रहा है, भटक रहा है। हमारे यहां बीते 13 साल से इन्वेस्टर्स समिट हो रही है मगर उद्योग नहीं लग रहा, उल्टा बंद हो रहा है, जिसके चलते युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो युवाओं को मिलने वाले वेतन में सरकार अपनी ओर से 25 प्रश मिलाएगी।  कमलनाथ ने किसान महापंचायत में जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आलोचना की, वहीं कांग्रेस की सरकार ...

बेटमा, भा ज पा नेता की दमगं ताई वर्षो पुराना पेड काटने का प्रयास |

ब्रेकिंग:- बेटमा, रविवार दोपहर |  पुराबाजार मे हरे भरे पिपल व बड के पेड को छटाई के नाम पर काटने का प्रयास एक भा ज पा नेता ने अपनी दमॅगताई दिखाते हुए काटने का प्रयास किया |  जिसे स्थानिय नागरिको व एड्व्होकेट अशोक पाडेय के विरोध के बाद पेड कटने से बचा कई वषो से महिलाए इस पेड की पुजा करती आई है| स्धानिय नागरिको मे भा ज पा नेता कि दमंगताई से भारी रोष है |व इस घटना से प्रशासन भी बेखबर है|