Skip to main content

Posts

माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इंदौर में संभागीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन से किया चुनाव का शंखनाद

 माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इंदौर में संभागीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन से किया चुनाव का शंखनाद इंदौर। 30 जुलाई 2023/भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने बताया कि अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इंदौर स्थित कनकेश्वरी गरबा मैदान में संभागीय बूथ अध्यक्ष  को संबोधित किया । इस अवसर पर माननीय अमित शाह ने मां अहिल्या बाई ,कुशाभाऊ ठाकरे , एवम राजमाता जी को याद कर उन्हें प्रणाम किया उसके पश्चात अपने उद्बोधन की शुरुआत की उन्होंने कहा कि चुनाव की शुरुआत हो रही है और भारत माता के जयघोष के साथ प्रचण्ड बहुमत का संकल्प दिलाया। श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 70 वर्षो तक धारा 370 को बच्चे की तरह पाल कर रखा और माननीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने उसे समाप्त करने का निर्णय लिया। स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी द्वारा बूथ टोली की संरचना का प्रारंभ किया गया था जिस के कारण हर बूथ पर , हर गांव में मध्य प्रदेश में  भाजपा इतनी मज़बूत दिखाई देती है। श्री शाह ने कहा कि मैं कार्यकर्ताओ से आह्वान करने आया हूं , ...

ग्राम बनेड़िया में डिजिटल लेनदेन एवं वित्तीय साक्षरता शिविर का योजन किया गया

 ग्राम बनेड़िया में डिजिटल लेनदेन एवं वित्तीय साक्षरता शिविर का योजन किया गया । भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन के आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  कलेक्टर महोदय एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिले के चयनित 25 ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत बनेडिया विकासखंड देपालपुर अंतर्गत एक शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारंभ ग्राम की प्रथम महिला सरपंच श्रीमती ललिता बाबूलाल द्वारा अहिल्या माता एवम सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया । शिविर के प्रारंभ में आजीविका मिशन देपालपुर के मनोज धीमान, सहायक वि.ख.प्रबंधक  ने मिशन के बारे में विस्तार से बताते हुए शिविर  की महत्ता से ग्रामीण समूह की महिलाओ को अवगत कराया । शिविर में ट्रेनर  श्रीमती उषा नरवरिया एवं बबीता परमार द्वारा डिजिटल लेनदेन एवं वित्तीय साक्षरता विषय पर विस्तार से ग्रामीण समूह की महिलाओं से चर्चा की गई वह उन्हें डिजिटल लेनदेन के बा...

ब्रांच पोस्ट मास्टर दिलिप मिश्रा की सेवा निवृत्ति पर भाव भीनी बिदाई दी गई।

 ब्रांच पोस्ट मास्टर दिलिप मिश्रा की सेवा निवृत्ति पर भाव भीनी बिदाई दी गई।           समीपस्थ ग्राम कोट भिड़ोता में भारतीय डाक सेवा में ब्रांच पोस्ट मास्टर पर पदस्थ सादलपुर निवासी दिलीप मिश्रा का सेवा काल पूर्ण होने पर सादलपुर के साथियों के तत्वावधान में क्षत्रिय कुशवाह समाज धर्मशाला में बिदाई समारोह का आयोजन पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा की अध्यक्षता में राकेश कुमार वर्मा एस डी आई पी धार के मुख्य आतिथ्य में तथा रणछोड़ यादव मनासा, अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ धार के अध्यक्ष दशरथ कुशवाह , सेक्रेटरी शंकरलाल मकवाना ,प्रभु चौधरी, मेल ओवरसियर सूरज वर्मा, मुकेश मांडलिक के विशेष आतिथ्य में किया गया।सर्व प्रथम मंचासीन अतिथियों ने मां गायत्री जी की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्जवलित किया तत्पश्चात सेवा निवृत्त दिलिप मिश्रा को दशरथ कुशवाह एवं नरेन्द्र सोलंकी ने वस्त्र शाल श्रीफल भेंट कर साफा बंधवाकर माल्यार्पण कर हार्दिक अभिनन्दन किया साथ ही अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में डाक कर्मचारी संघ के साथी केलाश ठाकुर, विपिन यादव, कन्...

लापरवाही बरतने पर कलेक्‍टर के निर्देश पर क्वीन्स कालेज की बस का फिटनेस किया निरस्‍त

 लापरवाही बरतने पर कलेक्‍टर के निर्देश पर क्वीन्स कालेज की बस का फिटनेस किया निरस्‍त बस परमिट तथा चालक का ड्रायविंग लायसेंस भी किया निलंबित ---- कलेक्‍टर द्वारा कॉलेज प्रबंधन को जारी किया जा रहा है नोटिस इंदौर 26 जून 2023   कलेक्‍टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देश पर शैक्षणिक संस्‍थानों के बसों की निरंतर चेकिंग की जा रही है तथा नियमों का उल्‍लंघन करने और लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही की जा रही है। आज क्वीन्स कालेज, खण्डवा रोड, इन्दौर की बस क्रमांक MP09 PA0470 सुबह लगभग 7.15 बजे बीजलपुर की तरफ से खण्डवा रोड़ स्थित स्कूल की तरफ जा रही थी, जब बस राजीव गांधी चौराहे पर पंहुची तो मोड़ पर बस का पीछे वाला गेट अचानक खुल गया और आठवी कक्षा की एक छात्रा बस से नीचे गिर गई। उक्त घटना की जानकारी जब इन्दौर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी को प्राप्त हुई तो उन्होंने तत्काल आर.टी.ओ. और तहसीलदार श्री नीरज प्रजापति को मौके पर जांच के लिए भेजा।  इस संबंध में बस की जांच की गई तथा स्कूल प्रबंधन एवं छात्रा सहित उसके पिता से चर्चा की गई। जांच में पाया गया कि बस में छात्रा को बैठने की जगह नह...

कायाकल्प अभियान अंतर्गत सीमेन्ट कांक्रीट रोड़ निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम ।

 कायाकल्प अभियान अंतर्गत सीमेन्ट कांक्रीट रोड़ निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम । बेटमा - मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नगरीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं सीमेन्ट कांक्रीट रोड़ निर्माण कार्य के लिए कायाकल्प अभियान अंतर्गत स्वीकृत मद से वार्ड क्रमांक 08,09,10 एवं 11 में अन्नपूर्णा मंदिर से कमल मास्टर के मकान तक , कमल मास्टर के मकान से महेश चौधरी के मकान तक  एवं वार्ड क्रमांक 13 सागौर रोड़ जगदीश के मकान से कांताबाई के मकान तक सी.सी.रोड़ मजबूतीकरण (CC Renewal) निर्माण कार्य एवं वार्ड क्रमांक 02 में इन्दौर रोड़, अशोक शारदा के मकान से दाजी चाय वाले की दुकान तक देपालपुर रोड़  (शासकीय अस्पताल के पास में) पर सी.सी.रोड़ मजबूतीकरण (CC Renewal) रोड़ के सीमेन्टीकरण हेतु निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन दिनांक 23.06.2023 शुक्रवार को श्रीमति मनीषा शशी जायसवाल नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधी की अध्यक्षता एवं श्री धर्मवीरसिंह चौहान (बब्बी दरबार) पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य, श्री मलखानसिंह जी पंवार भाजपा गुरूनानक मण्डल अध्यक्ष,  श्री शशी जायसवाल भाजपा नगर अध्यक्ष, श्री निलेश चौहान उपाध्यक...

विद्युत मंडल पेंशनर्स संघ द्वारा अपनी मांगो के लिये धरना एवं ज्ञापन अधीक्षण यंत्री धार को सौंपा

   विद्युत पेंशनर्स संघ द्वारा अपनी मांगो के लिये धरना एवं ज्ञापन अधीक्षण यंत्री धार को सौंपा     दिनांक 19 जून 2023 को विद्युत मंडल पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के आव्हान पर विद्युत पेंशनर संघ धार  एवं  म. प्र. पेंशनर एसोसिएशन भोपाल द्वारा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक अपनी मांगों के समर्थन एवं शासन प्रशासन की हठ धर्मिता तोड़ने हेतु अधीक्षण यंत्री धार कार्यालय मांडू रोड़ पर धरना प्रदर्शन कर अधीक्षण यंत्री धार को मुख्यमंत्री मप्र. के नाम ज्ञापन सौंपा गया । अधीक्षण यंत्री द्वारा माननीय. मुख्यमंत्री को ज्ञापन भिजवाये जाने हेतु पेंशनर्स को आश्वस्त  किया गया । ज्ञापन से पूर्व धरना स्थल पर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों  चंपालाल पाटीदार, प्रांतीय उपाध्यक्ष पेंशनर एसोसिएशन म प्र ओ. पी. वर्मा जिलाध्यक्ष, पेंशनर एसोसिएशन , रामभरोसे वर्मा प्रातीय सचिव, सत्यनारायण शर्मा, गुलाबसिंह कनोजिया, आदि का सम्मान किया गया  । आप सभी द्वारा सभा को संबोधित करते हुए पेंशनर्स की सभी  9 मांगों को शासन- प्रशासन द्वारा अति शिघ्र मानने हेतु एक स्वर में आवाज...

इंदौर दुग्ध संघ का बोनस वितरण कार्यक्रम आयोजित

इंदौर दुग्ध संघ का बोनस वितरण कार्यक्रम आयोजित  बोरिया सहकारी दुग्ध समिति में इंदौर दुग्ध संघ के अध्यक्ष  मोतीसिंह  पटेल के मुख्य आतिथ्य  ,दुग्ध संघ संचालक  प्रहलाद सिंह पटेल, गुमान सिंह पंवार, एवं दुग्ध संघ महाप्रबंधक डॉ. चिरंजीवी चौहान के विशेष आतिथ्य तथा  दुग्ध संघ के क्षेत्रीय संचालक  सुरेश पटेल की अध्यक्षता  में  वर्ष 2014-15 से वर्ष 2018- 19 तक का दुग्ध संघ एवं संस्था का कुल 358785 रु का बोनस एवं लाभांश  संस्था में दूध प्रदाय करने वाले प्रदायको  को एवं 38225 रु कर्मचारियों को बोनस  वितरण ब्राईट फ्यूचर स्कूल  बोरिया के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में किया।  सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर , संस्था अध्यक्ष अर्जुन प्रजापत, दुग्ध संघ प्रतिनिधि हेमसिंह मकवाना तथा सचिव राजेश मकवाना ने अतिथियों का शाल -श्रीफल एवं पुष्प हार से स्वागत/ अभिनंदन किया। स्वागत उदबोधन  सरपंच प्रतिनिधि  पप्पू सिंह मकवाना ने दिया।पूर्व प्रबंधक पी एस भाटिया ने संस्था का प्रतिवेदन प्रस्तुत करा...