धार में योग प्रतिभाओं का प्रदर्शन 5वीं जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता सम्पन्न धार। भारतीय खेल प्राधिकरण के कुशाभाऊ ठाकरे खेल प्रशिक्षण केंद्र, धार में 5वीं जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। इस जिला स्तरीय स्पर्धा में ट्रेडिशनल, आर्टिस्टिक सिंगल, पेयर एवं रिदमिक सिंगल व पेयर वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए कुल 110 योग एथलीटों ने हिस्सा लिया। इसमें सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाएं शामिल रहे। शानदार प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने कुल 18 स्वर्ण, 9 रजत एवं 9 कांस्य पदक प्राप्त किए। शानदार प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने जीते पदक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कनक पाटीदार, सोनाक्षी एवं केशव ने स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। वहीं लविष्का प्रजापत एवं शिवराज भाटी ने रजत पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही वेदिका धाकड़ एवं युवराज ने कांस्य पदक जीतकर सफलता हासिल की। प्रतियोगिता में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका शुभम राठौड़, सुश्री नर्मदा धाक...