दामोदर चतुर्वेदी की सेवा निवृत्ति पर भावभीना बिदाई समारोह संपन्न प्राथमिक विद्यालय लोहारी बुजुर्ग में पदस्थ दामोदर चतुर्वेदी के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर एक गरिमामय एवं भावपूर्ण बिदाई समारोह घाटाबिल्लौद के निजी गार्डन मेंआयोजित किया गया। समारोह में उपस्थित प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन, पतंजलि योग समिति, संकुल केंद्र केसूर तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं सहकर्मियों ने चतुर्वेदी के दीर्घकालीन सेवाकाल को याद करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष चम्पालाल पाटीदार, संरक्षक रतनलाल जोशी,संगठन सचिव जयनारायण जाट, मणिशंकर परमार, जगदीश चंद्र पांचाल, सुमेर सिंह सिसोदिया, ओ.पी. राठौर, रामस्वरूप वर्मा ,चंपालाल चौहान, मदरू सिंह चौहान,उपस्थित रहे। वहीं पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी एवं प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन के प्रांतीय प्रचार मंत्री रामभरोसे वर्मा, हाकमसिंह ठाकुर, तथा संकुल केंद्र केसूर से ईश्वरदास बैरागी, कैलाश शर्मा, श्वेता शर्मा, संजय सोलंकी, ...