धार में अग्रसेन जयंती महोत्सव की महाधूम: जादूगर 'गोल्डन शिवा' ने बिखेरा जादुई सम्मोहन, बेटियों ने सीखे कलारीपयट्टू के गुर
धार में अग्रसेन जयंती महोत्सव की महाधूम: जादूगर 'गोल्डन शिवा' ने बिखेरा जादुई सम्मोहन, बेटियों ने सीखे कलारीपयट्टू के गुर धार। अग्रवाल समाज धार के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 पूरे गौरव और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस भव्य आयोजन को लेकर संपूर्ण समाजजनों में अपूर्व उत्साह और उल्लास का माहौल है। उत्सव की खास बात यह है कि इसमें समाज की महिलाएं और बालिकाएं न केवल बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं, बल्कि अपनी सक्रिय भागीदारी से पूरे महोत्सव को नई ऊर्जा प्रदान कर रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को अग्रसेन जयंती समिति एवं 'आप और हम' समिति के संयुक्त प्रयास से बच्चों और महिलाओं के लिए एक विशेष और बेहद रचनात्मक शिविर का आयोजन किया गया। हैरतअंगेज कारनामे: बच्चों के लिए सजा जादू का संसार शिविर की शुरुआत में बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने और उनका मनोरंजन करने के लिए एक शानदार जादू शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात जादूगर गोल्डन शिवा ने अपने जादुई पिटारे से एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज और चमत्कारी करतब दिखाए। जादूगर गोल्डन शिवा के इन सम्मोहक कारनामों को ...