विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बेटमा नगर परिषद ने किया पौधारोपण बेटमा, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बेटमा नगर परिषद ने स्थानीय मंत्री नगर गार्डन से पौधारोपण की शुरुआत की पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण की नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शशि जायसवाल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष धर्मवीर सिंह चौहान, सीएमओ रंजन गोयल ने नागरिकों से की अपील विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बेटमा नगर परिषद के द्वारा स्थानीय मंत्री नगर गार्डन में वृक्षारोपण किया । इस अवसर पर नगर परिषद के कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे उन्होंने आम, जामुन तथा कटहल के पौधे लगाए। बेटमा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शशि जायसवाल ने नगरवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए एक पेड़ अवश्य लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर वर्षा के साथ आई ठंडक ने प्राकृतिक रूप से पौधारोपण के लिए मौसम को भी अनुकूल बना दिया है । उन्होंने नगर के नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पौधरोपण करने के साथ ही पौधे की सुरक्षा करने का संकल्प लेने क...