बेटमा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, बेटमा में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया।
बेटमा। बेटमा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, बेटमा में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यार्थी भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के मनमोहक वेश में विद्यालय पहुंचे। बच्चों द्वारा आकर्षक ढंग से सजाई गई मटकियां भी कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यालय परिसर में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव एवं उल्लास का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्था संचालक श्री मोहम्मद आमीन खान सर ने सभी छात्र-छात्राओं, संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस...